फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sunil-Mukesh make history in the Artistic Pair Yoga Championship with a golden hat-trick.

Bhiwani News: आर्टिस्टिक पेयर योग में सुनील-मुकेश की स्वर्णिम हैट्रिक, चैंपियनशिप में रचा इतिहास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sunil-Mukesh make history in the Artistic Pair Yoga Championship with a golden hat-trick.
चंडीगढ़ में आयोजित प्रतियोगिता में आर्टि​स्टिक योगा पेयर का प्रदर्शन करते सुनील शर्मा व मुकेश श
भिवानी। चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन चैंपियनशिप में भिवानी के सुनील शर्मा और मुकेश शर्मा ने आर्टिस्टिक पेयर योग स्पर्धा में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर हैट्रिक बना दी। खेल विभाग चंडीगढ़ द्वारा 17 से 21 मार्च तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के टेबल टेनिस हॉल में आयोजित इस चैंपियनशिप में हरियाणा टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी और स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गोलपुरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पीजीटी अंग्रेजी के पद पर कार्यरत सुनील शर्मा ने अखिल भारतीय सिविल सेवा योगासन चैंपियनशिप में लगातार तीसरी बार स्वर्ण पदक जीता। इस उपलब्धि में गांव मिताथल निवासी मुकेश शर्मा की साझेदारी रही। मुकेश शर्मा, जयभगवान शर्मा के पुत्र हैं और वित्त विभाग हरियाणा में सीनियर रिसर्च ऑफिसर के रूप में चंडीगढ़ सचिवालय में कार्यरत हैं। दोनों खिलाड़ियों ने पिछले तीन वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा व भिवानी जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सुनील शर्मा योग प्रशिक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और युवाओं को योग के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग के प्रति समर्पण ही उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है और भविष्य में भी वे इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed