फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sunder Group will get canal water from 15th March

Bhiwani News: भालोठ में बंद होने के बाद 15 मार्च से मिलेगा सुंदर ग्रुप में नहरी पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Sunder Group will get canal water from 15th March
भिवानी। नहरी पानी का संकट झेल रहे दक्षिण हरियाणा के भिवानी जिले में पेयजल जरूरतों के साथ कृषि के लिए भी पानी की दिक्कत बनी हुई है। प्रदेश में फिलहाल पांच ग्रुपों में नहरी पानी दिया जा रहा है। इसकी वजह से 32 दिन में सिर्फ आठ दिन ही एक ग्रुप में नहर चल रही हैं। भालोठ में बंद होने के बाद 15 मार्च से सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी आएगा।
विज्ञापन

सुंदर ग्रुप में 2250 क्यूसेक पानी की डिमांड की गई है। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग भी होली से पहले नहरों में पानी आने की उम्मीद लगाए हैं, क्योंकि पानी बचाने के संकल्प के साथ पेयजल जरूरतों को पूरा करना भी चुनौती है। सिंचाई विभाग के शेड्यूल के हिसाब से 15 से 22 मार्च तक सुंदर ग्रुप में पानी मिलेगा।
विज्ञापन

इसके बाद जूई व मिताथल फीडर व सुंदर डिस्ट्रीब्यूटरी में भी पानी उपलब्ध होगा। इसके बाद 23 से 30 मार्च तक बुटाना ग्रुप में पानी मिलेगा। इससे दादरी फीडर, बौंद डिस्ट्रीब्यूटरी, बामला माइनर व भिवानी डिस्ट्रीब्यूटरी को भी पानी मिलेगा। 31 मार्च से 6 अप्रैल तक जवाहरलाल नेहरू कैनाल व मारकंडा ग्रुप में पानी मुहैया कराया जाएगा। सात से 15 अप्रैल तक जवाहरलाल नेहरू केनाल और हावड़ी ग्रुप में पानी मिलेगा। पांचवां ग्रुप भालोठ व सिरसा ग्रुप में पानी दिया जाएगा। फिलहाल भालोठ में ही पानी चल रहा है जो 14 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुंदर ग्रुप की नहरों में 15 मार्च के बाद पानी आएगा। 2250 क्यूसेक की डिमांड की गई है। इसी के अनुरूप नहरों में पानी आने की भी उम्मीद है। पेयजल जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। -अमनदीप देशवाल, कार्यकारी अभियंता, जूई वाटर सर्विसेज भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed