फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Summer vacation declared from May 25 to June 30: Nirmal Dahiya

25 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित : निर्मल दहिया

Fri, 22 May 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 22 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Summer vacation declared from May 25 to June 30: Nirmal Dahiya
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय पंचकूला द्वारा राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिए गए हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए राज्य सरकार के निर्देशानुसार 25 मई (सोमवार) से 30 जून (मंगलवार) तक सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1 जुलाई (बुधवार) से विद्यालय पुनः निर्धारित समयानुसार खुलेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय मुखियाओं तथा निजी स्कूल संचालकों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के आदेशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

निर्मल दहिया ने कहा कि विद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अवकाश की जानकारी सूचना-पट्ट, एसएमएस, व्हाट्सएप संदेश तथा अन्य संचार माध्यमों के जरिए अवश्य उपलब्ध करवाएं। साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान गृहकार्य, एसएमसी बैठक, पीटीएम एवं अन्य आवश्यक गतिविधियों के संबंध में समयानुसार उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के आदेश उल्लंघन की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालयों से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed