फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sumer Kardwal became the state president of BPHO

Bhiwani News: सुमेर करडवाल बने बीपीएचओ के प्रदेशाध्यक्ष

Mon, 02 Feb 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 02 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sumer Kardwal became the state president of BPHO
भिवानी। भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन (बीपीएचओ) ने हरियाणा प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई टीम में सुमेर करडवाल (असंध) को प्रदेशाध्यक्ष और गोविंद प्रजापति (महेंद्रगढ़) को प्रदेश मुख्य महासचिव नियुक्त किया गया है। बीपीएचओ के सह-संस्थापक और पूर्व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव रमेश टांक ने कहा कि संगठन युवाओं को जोड़ने, शिक्षा और राजनीतिक चेतना फैलाने के लिए आगामी समय में विशेष अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

संगठन ने एडवोकेट संजय दक्ष (मेवात) को प्रदेश कोषाध्यक्ष और हेमलता प्रजापति को हरियाणा महिला इकाई की अध्यक्षा नामित किया है। अनुभवी मार्गदर्शन के लिए पालेराम प्रजापति (करनाल) और प्रेमचंद (गनौर) को प्रदेश संरक्षक बनाया गया है। कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रमेश कुमार प्रजापति (उपलाना) को साहित्य एवं कला प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में जयभगवान कारडवाल (असंध), प्रदेश सचिव शशि प्रजापति (भिवानी), अजित प्रजापति (महेंद्रगढ़), बिजेंद्र कुमार (यमुनानगर) और रवि प्रजापति (जींद) को जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश सह सचिव के पद पर सत्यजीवन (भिवानी), सुखदेव सिंह (कैथल) और रणबीर सिंह (सोनीपत) जबकि प्रचार सचिव के रूप में पवन सिंह (करनाल) को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed