फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Suggestions given to farmers to increase crop production

Bhiwani News: किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए दिए सुझाव

Fri, 30 May 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 30 May 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Suggestions given to farmers to increase crop production
लोहारू। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग तथा हिंदुस्तान गम एंड कैमिकल्स की ओर से खंड लोहारू के गांव कुशलपुरा में कृषि शिविर लगाया गया। इसमें किसानों को विभिन्न खरीफ फसलों जैसे ग्वार, नरमा कपास, मूंग के बाजरा का उत्पादन बढ़ाने के लिए जरूरी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन

एचएयू हिसार के कीट विज्ञान विभाग से सेवानिवृत्त डॉ. आरके सैनी ने ग्वार व नरमा का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई सुझाव दिए। डॉ. सैनी ने कहा कि ग्वार में उखेड़ा रोग की रोकथाम के लिए किसानों को कार्बेन्डाजिम 50 प्रतिशत नामक फफूंदनाशी दवा से बीज को सूखा उपचारित करके बोना चाहिए। ग्वार में मणिए बनने भी समस्या से निपटने के लिए रोगर व कॉन्फीडोर को मिला कर स्प्रे करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने उर्वरकों के संतुलित प्रयोग, भूमि में जीवांश की मात्रा बढ़ाने के उपायों तथा जल संरक्षण के महत्व पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कृषि योजनाओं से किसानों को अवगत कराया तथा पूछे गए सवालों के उत्तर दिए। इस अवसर पर सरपंच प्रदीप कुमार सहित लगभग 60 किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed