फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sucide, youth, theft, illigation on CIA police

चोरी के आरोपी का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, परिजनों ने लगाए रोहतक सीआईए पर प्रताड़ना के आरोप

Wed, 24 Mar 2021 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
sucide, youth, theft, illigation on CIA police
जिला सामान्य अस्पताल में पहुंचे रोहतक के एएसपी व डीएसपी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। रोहतक में चोरी के आरोपी कलिंगा वासी 37 वर्षीय संजय का शव मंगलवार सुबह अनाजमंडी ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। उसने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है। वह सोमवार से लापता था। परिजनों ने रोहतक सीआईए पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए तो हड़कंप मच गया। हिसार से जीआरपी थाना प्रभारी भिवानी पहुंचे। वहीं शाम को रोहतक से एएसपी नरेंद्र कादियान और डीएसपी गोरखपाल राणा भी पहुंचे। परिजन दिनभर अस्पताल में विलाप करते रहे और रोहतक सीआईए पर आरोप लगाते रहे। शाम को परिजनों ने बयान दर्ज करवाए, जिसके बाद जीआरपी थाना हिसार में सीआईए के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मामला मंगलवार सुबह करीब छह बजे का है। अनाजमंडी ओवरब्रिज के नजदीक रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर जीआरपी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान कलिंगा वासी 37 वर्षीय संजय के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सीआईए रोहतक पर गंभीर आरोप लगाए तो हड़कंप मच गया। गांव कलिंगा निवासी ईश्वर ने बताया कि उसके ताऊ का लड़का 37 वर्षीय संजय आस-पास के गांव में ही बाइक पर फेरी लगाकर बर्तन बेचता था। वर्ष 2019 में रोहतक पुलिस ने संजय पर चोरी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। जिसको लेकर अभी भी केस चल रहा है। ईश्वर का आरोप है कि 19 मार्च को रोहतक सीआईए टीम उनके घर पर आई और उसके चचेरे भाई संजय को अपने साथ ले गए। दो दिन तक उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद 21 मार्च को वो संजय को घर ले आए। शरीर में दर्द अधिक होने के कारण संजय की पत्नी पिंकी उसे उपचार के लिए 22 मार्च को सुबह महम गेट स्थित एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंची। जहां संजय को अचानक बेचैनी हो गई और वह बोला कि सीआईए वाले उसे फिर से पीटेंगे। यह कह कर वह अस्पताल से भाग गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की मगर वह नहीं मिला। मंगलवार सुबह करीब छह बजे पुलिस द्वारा सूचना मिली कि लोहारू ओवरब्रिज के नजदीक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से संजय की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस के भिवानी इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह अपनी टीम सहित घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक संजय चार भाई बहन हैं। वह तीन बच्चों 13 वर्षीय बेटी मुस्कान, 11 वर्षीय बेटा अंकुश और 8 वर्षीय अंकित का पिता था। अचानक हुए हादसे में तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठा गया। वहीं बुजुर्ग पिता कपूर सिंह ने अपना बेटा खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर अस्पताल में विलाप करते रहे परिजन, शाम को कराए बयान दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर संजय के परिवार के करीब 40 से 50 महिलाएं और पुरुष जिला सामान्य अस्पताल पहुंच गए। महिलाएं अस्पताल परिसर में ही विलाप करने लगी। परिजन इस संबंध में रोहतक की सीआईए टीम पर प्रताड़ना के आरोप लगाने लगे। परिजनों का कहना है कि रोहतक सीआईए टीम की प्रताड़ना के कारण ही संजय ने आत्महत्या की है। दिन भर परिजनों में बयान दर्ज को लेकर चर्चा होती रही। देर शाम को उनके बयान दर्ज किए गए।
एएसपी, डीएसपी से बातचीत के बाद बदली शिकायत
मृतक संजय की पत्नी पिंकी ने सीआईए रोहतक पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए पहले एक टाइप की हुई लिखित शिकायत दी। जिसमें चार नामजद सहित अन्य पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। सूचना के बाद पहुंचे एएसपी रोहतक नरेंद्र कादयान, डीएसपी मुख्यालय रोहतक गोरखपाल ने परिजनों को समझाया। जिसके बाद दूसरी शिकायत दी गई, जिसमें सीआईए रोहतक पर आरोप लगाए। पुलिस ने इस संबंध में आत्महत्या के लिए मजबूर करने, एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। रात करीब आठ बजे परिजन शव को लेकर गांव कलिंगा के लिए रवाना हुए।

वर्जन::::
मंगलवार सुबह व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। मृतक की पत्नी ने सीआईए रोहतक पर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद सीआईए रोहतक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। मृतक पर चार-पांच केस दर्ज बताए जा रहे हैं। जिस मामले में सीआईए रोहतक उसे लेकर गई थी।
- धर्मबीर सिंह, एसएचओ जीआरपी थाना हिसार
वर्जन:::
हमें सूचना मिली तो हम यहां आ गए। सीआईए पर परिजन आरोप लगा रहे हैं। मामले की जांच की जाएगी।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय रोहतक

संजय। फाइल फोटो

संजय। फाइल फोटो- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed