फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sucide, finencer, rupees, case file

फाइनेंसरों ने रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो युवक ने की खुदकुशी

Mon, 14 Dec 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
sucide, finencer, rupees, case file
संदीप। फाइल फोटो - फोटो : Bhiwani
भिवानी। फाइनेंसर से परेशान गांव नाथुवास निवासी एक युवक की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने फाइनेंसर पर मानसिक रूप से परेशान और हाथापाई करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी दो फाइनेंसरों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामला रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे का है।
विज्ञापन

गांव नाथुवास निवासी कविता ने बताया कि उसका पति 30 वर्षीय संदीप मजदूरी और वाहन चालक दोनों काम करता था। उसने करीब दो महीने पहले गांव के ही दो फाइनेंसर मनोज और कृष्ण से पांच हजार रुपये उधार लिए थे, जो कुछ दिन बाद वापस कर दिए थे। मगर दोनों फाइनेंसर लगातार उनके घर पर आते रहे और उन पर ब्याज सहित एक लाख रुपये वापस लौटाने का दबाव बनाने लगे। इस पर पति संदीप ने उनके द्वारा नाजायज रुपये मांगने का विरोध किया, जिसे लेकर उनकी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। रविवार सुबह करीब दस बजे दोनों फाइनेंसर उनके घर आए और रुपये मांगने लगे। जब संदीप ने उनका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। झगड़े का शोर सुनकर जब वह बीच बचाव में आई तो उसके साथ भी हाथापाई की। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। रविवार शाम करीब छह बजे आरोपी फाइनेंसर ने उसके पति को अपने पास बुलाया था। जब वह रात करीब साढ़े सात बजे घर लौटा तो उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर रखा था और वह उल्टी कर रहा था। परिजन उसे जिला सामान्य अस्पताल के आपातकालीन विभाग लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने इस संबंध में मामले की सूचना औद्योगिक पुलिस थाना को दी।
विज्ञापन

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
फाइनेंसर के दबाव में पूरे परिवार का इकलौता सहारा छीन गया। नाथुवास निवासी संदीप तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसका बुजुर्ग पिता रामफल मजदूरी करता है। वह तीन बच्चों 12 वर्षीय तमन्ना, 10 वर्षीय गौरव और 5 वर्षीय प्रीति का पिता था। तीन बच्चों, पत्नी कविता, तीन बहनों और माता पिता सहित पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। अब उसकी मौत से पूरा परिवार बिखर गया है। परिजनों का आय का साधन भी छीन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
गांव नाथुवास निवासी संदीप ने गांव के ही दो फाइनेंसर के दबाव में जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक संदीप की पत्नी कविता के बयान पर गांव नाथुवास निवासी दो फाइनेंसरों मनोज और कृष्ण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- पवन कुमार, थाना प्रभारी, औद्योगिक पुलिस थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed