फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sub-health centers are being built in 25 villages of the district, where villagers will get primary medical care, vaccination and maternal and child services.

Bhiwani News: जिले के 25 गांवों में बन रहे उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों को मिलेगी प्राथमिक चिकित्सा सहित टीकाकरण व मातृ-शिशु सेवाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sub-health centers are being built in 25 villages of the district, where villagers will get primary medical care, vaccination and maternal and child services.
भिवानी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के तहत जिला परिषद की ओर से 25 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण पूरा होते ही गांवों के लोगों को प्राथमिक उपचार, टीकाकरण, मातृ-शिशु देखभाल, पोषण परामर्श और योग संबंधी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इन केंद्रों पर चिकित्सक और आवश्यक स्वास्थ्य स्टाफ की नियुक्ति के बाद प्राथमिक उपचार के लिए शहरों की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने कहा कि जिले के प्रत्येक नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाते हुए उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है ताकि मरीजों को गांव में ही समुचित सुविधा मिल सके और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी शहर की ओर नहीं जाना पड़े। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होते ही इन केंद्रों पर टीकाकरण, प्राथमिक उपचार और मातृ-शिशु देखभाल की सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन




इन गांवों में बनाए जा रहे हैं उप-स्वास्थ्य केंद्र

गांव पातवान, मिताथल, लोहानी, गुजरानी, नूनसर, सांगवान, गोपालवास, बहल, दांग कलां, लेघा हेतवान, सीपर, मुंढाल कलां, मुंढाल खुर्द, घुसकानी, बड़सी जाटान, लोहारी जाटू, कुड़ल, गागड़वास, बड़सी-1, मंढाण, मंढाणा, चंदाबास, इंदीबाली, खानक, भेरा में जिला परिषद की तरफ से उप-स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन








जिले के प्रत्येक नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। इसी उद्देश्य से ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। फिलहाल जिले में 25 गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कार्य के लिए शिलान्यास हो चुका है। इसके अलावा जहां भी भवन बनाने की या मरम्मत कार्य की जरूरत है उनकी प्रक्रिया चल रही है। - डॉ. रघुबीर शांडिल्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed