फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students took out awareness rally with the message of not burning stubble and adopting cleanliness

Bhiwani News: पराली न जलाने व स्वच्छता अपनाने के संदेश के साथ विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

Tue, 05 Nov 2024 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 05 Nov 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Students took out awareness rally with the message of not burning stubble and adopting cleanliness
बजीणा के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर
भिवानी। गांव बजीणा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली का आयोजन किया गया। यह जागरूकता कार्यक्रम एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं वाणिज्य प्रवक्ता सुमेर सिंह की देखरेख में लगाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यार्थियों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों एवं स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्रामीणों को पराली न जलाने एवं स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली भी विद्यार्थियों ने निकाली, जिसे विद्यालय प्रभारी शैलेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रभारी शैलेश कुमार एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं वाणिज्य प्रवक्ता सुमेर सिंह ने कहा कि पराली जलाने से वायु प्रदूषित होता है। इसके चलते नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होती है। इस मौके पर अंग्रेजी प्रवक्ता रमेश कुमार रोहिल्ला, अनिल शर्मा, अजय कुमार ने भी पराली जलाने के दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। इस अवसर पर संजय, प्रिंस, रीचा, ज्योति, मंजूबाला, सीमा, मुनेश, सरला देवी, रामनाथ, श्रीकांत, विजय कुमार ईएसएचएम, धर्मेंद्र पीटीआई, विनोद कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य एवं एनएसएस वाॅलंटियर समीक्षा, रीतू, सीमा, नीतिका, अखिल, निखिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed