फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students taught the tricks to deal with disaster

Bhiwani News: छात्राओं को सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mon, 11 Aug 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 11 Aug 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
Students taught the tricks to deal with disaster
भिवानी। राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की टीम की ओर से सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को आपातकालीन स्थितियों में सुरक्षा उपाय और प्राथमिक चिकित्सा के व्यावहारिक प्रशिक्षण दिए गए। इसमें चोट लगने पर ड्रेसिंग करने, बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं में खुद की और दूसरों की जान बचाने के तरीके सिखाए गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर त्रिलोक के नेतृत्व में एनडीआरएफ टीम ने छात्राओं को चोट लगने पर ड्रेसिंग, बाढ़ और भूकंप जैसी आपदाओं से बचाव के तरीके सिखाए। छात्राओं ने प्रैक्टिकल सेशन में सक्रिय रूप से भाग लेकर विभिन्न तकनीकों का अभ्यास किया। कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स और यूथ रेड क्रॉस वॉलंटियर्स ने अहम भूमिका निभाई। प्राचार्य प्रो. त्रिलोकचंद ने आपदा प्रबंधन की आवश्यकता और जागरूकता पर जोर दिया। इस अवसर पर संयोजक प्रो. उदयभान, प्रो. ईशा चौधरी, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. परमानंद, प्रो. अजीत कुमार और लेफ्टिनेंट सविता आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed