फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students showed their strength in NCC recruitment, 115 participated

Bhiwani News: एनसीसी भर्ती में छात्रों ने दिखाया दमखम, 115 ने लिया भाग

Mon, 04 Aug 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 04 Aug 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in NCC recruitment, 115 participated
एनसीसी के  लिए विद्या​र्थियों का चयन करते अधिकारी कैप्टन नरेंद्र कुमार पूनियां । 
ढिगावा मंडी। गांव ढिगावा जाटान के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एनसीसी इकाइयों के लिए रविवार को भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया गया जिसमें कुल 115 छात्रों ने भाग लिया। भर्ती कार्यक्रम का नेतृत्व 13 हरियाणा बटालियन एनसीसी भिवानी के कमान अधिकारी कर्नल संदीप सिंह ने किया। राजकीय विद्यालय की 22 सीटों के लिए 41 छात्रों ने और आर्य विद्यालय की 25 सीटों के लिए 74 छात्रों ने दौड़ लगाई। चयन प्रक्रिया में 800 मीटर व 100 मीटर दौड़, 15 पुशअप, 5 मीटर सेटल रन और उसके बाद लिखित परीक्षा ली गई। राजकीय विद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन नरेंद्र कुमार पूनिया और आर्य विद्यालय के प्राचार्य राजबीर सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि पूरी भर्ती प्रक्रिया एनसीसी मानदंडों के तहत पारदर्शिता से पूरी की गई। इस अवसर पर राजकीय विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य सुरेंद्र वर्मा और प्रवक्ता महेंद्र सिंह मान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed