फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students showed their strength in block level speed competition

Bhiwani News: खंडस्तरीय रफ्तार प्रतियोगिता में विद्यार्थियों में दिखाया दम

Sat, 19 Oct 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 19 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Students showed their strength in block level speed competition
बवानीखेड़ा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंड स्तरीय  प्रतियोगिता में मौजू
बवानीखेड़ा। बवानी खेड़ा में वीर शहीद कपिल देव राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय रफ्तार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खंड के अधीन आने वाले समस्त क्लस्टरों से कक्षावार अव्वल आने वाले विद्यार्थियों ने अपना दम दिखाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्या संतोष भाकर के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इसमें प्रवक्ता नवीन कुमार, सत्यवान, नवीन शास्त्री, प्रतियोगिता संचालक बीआरपी प्रदीप कुमार सहित समस्त निर्णायक मंडल ने अपनी भूमिका अदा की। रफ्तार प्रतियोगिता के लिए पहली कक्षा में 18, दूसरी में 16, तीसरी में 19, चौथी में 19 पांचवीं में 17 कुल 89 व शिक्षक 19 इस प्रकार कुल 108 की भागीदारी सुनिश्चित की गई थी। जिलास्तर पर प्रतियोगिता के लिए प्रति कक्षा से 9-9 बच्चों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इन विद्यालयों के बच्चे आए अव्वल
पहली कक्षा से सुई के रामासंप्रापा से कनिष्का, दुर्जनपुर के राप्रापा रहस्य, भैणी कुंगड़ के राप्रापा से कांता, बड़सी के राकप्रापा से नशिका, बलियाली के राकप्रापा से कीर्ति, लोहारी जाटू के राकमासंप्रापा से योगी, दुर्जनपुर के राकप्रापा से तन्वी, राप्रापा से खुशी, इसी प्रकार दूसरी कक्षा से लोहारी जाटू के राकमासंप्रापा से गंगा, जमालपुर के रामासंप्रापा से पूजा राकमासंप्रापा रतेरा से अलका, बलियाली के राकप्रापा से परी, पुर के राकप्रापा सेअविका, बड़सी के राकप्रापा से ऋषा, रतेरा के रामॉसंप्रापा से लक्ष्य, बोहल के रामॉसंप्रापा से वीरा प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं तीसरी कक्षा से अलखपुरा के राप्रापा से सुशीला, खेड़ी दौलतपुर के राप्रापा से हर्षित, सिवाडा के राप्रापा से साक्षी, कुंगड़ खेड़ी के राप्रापा से गौरव, बड़सी के राकप्रापा से नैंसी, रतेरा के रामॉसंप्रापा से अंशिका, रतेरा के राप्रापा से पिदांशी, खेड़ी दौलतपुर के राप्रापा से यश ने पहला स्थान प्राप्त किया। चौथी कक्षा से खेड़ी दौलतपुर के राप्रापा से खुशी, बवानीखेड़ा के रामॉसंप्रापा से वंशिका, बड़सी के राकप्रापा से दीक्षा, सुई के रामॉसंप्रापा से छवि देवी, लोहारी जाटू के राकमॉसंप्रापा से रियांश, बड़सी के राप्रापा से गुंजन, पुर के राकप्रापा से यश, ढ़ाणी रतेरा के राप्रापा से ईशानी, पुर के राप्रापा से पर्व, पांचवी कक्षा से सिवाड़ा के राप्रापा से प्रियंका, पुर के राकप्रापा से दक्ष, अलखपुरा के राप्रापा से गुंजन, बउसी के राकप्रापा से वंदना, रतेरा के राकमासंप्रापा से मानसी, रामूपुरा के रामासंप्रापा से हितेष, बलियाली के राकप्रापा से हिमांगी, जमालपुर के रामासंप्रापा से नीलम, बवानी खेड़ा के रामासंप्रापा से मन अव्वल आए। जिन्हें जिला स्तर पर प्रतियोगिता में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed