{"_id":"6b01e11a79b7b992d00ff8f6","slug":"students-should-move-forward-through-continuous-learning-discipline-dedication-and-excellence-upendra-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-160401-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता से आगे बढ़ना चाहिए : उपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता से आगे बढ़ना चाहिए : उपेंद्र
विज्ञापन
टीआईटीएस कॉलेज में पारितोषिक वितरण करते मुख्य अतिथि व अन्य।
- फोटो : 1
भिवानी। विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह बात रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के महानिदेशक (सोल्जर सपोर्ट सिस्टम) डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह ने टीआईटीएस कॉलेज के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
संस्थान के सेंट्रल ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में विभिन्न शैक्षणिक संकायों के 100 से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के निदेशक डॉ. कुनाल जीत सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। संस्थान के निदेशक प्रो. बीके बेहरा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वर्ष 1943 में स्थापित संस्थान की गौरवशाली विरासत, शैक्षणिक उपलब्धियों और तकनीकी एवं वस्त्र शिक्षा के क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला।
प्रो. बेहरा ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज एवं राष्ट्र के विकास में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और नैतिक मूल्यों से युक्त नागरिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। संस्थान के प्रतिष्ठित पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियां वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि डॉ. उपेंद्र कुमार सिंह ने रक्षा अनुसंधान, स्वदेशी तकनीक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को ऐसे युवा तकनीकी विशेषज्ञों की आवश्यकता है, जो अपने ज्ञान और नवाचार से राष्ट्रीय चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत कर सकें। तकनीकी ज्ञान का सर्वोच्च उद्देश्य मानव जीवन को बेहतर बनाने और राष्ट्र की प्रगति में योगदान देना होना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि डॉ. कुनाल जीत सिंह ने देश में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा की बदलती आवश्यकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार, कौशल विकास और उद्योगों के साथ शैक्षणिक संस्थानों का बेहतर समन्वय समय की मांग है। विद्यार्थियों को बदलते औद्योगिक एवं तकनीकी परिदृश्य के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा। केवल डिग्री हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान, समस्या समाधान की क्षमता, उद्यमशीलता और आजीवन सीखने की प्रवृत्ति भी विकसित करनी होगी।
पांच पूर्व विद्यार्थियों को मिला अति विशिष्ट सम्मान
समारोह में संस्थान की उपलब्धियों में योगदान देने और विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय पहचान बनाने वाले पांच पूर्व विद्यार्थियों को अति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। डॉ. अनिल कुमार (नासा सचिव, एनबीए) को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अतुल मित्तल (प्रबंध निदेशक, पीपी इंटरनेशनल), हरमिंदर साहनी (संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, वजीर एडवाइजर्स) और धीरज मिगलानी (निदेशक, रिदम होम क्रिएशंस) को उद्योग एवं कॉरपोरेट नेतृत्व के लिए सम्मान प्रदान किया गया। वहीं, धीरज मेहता (संस्थापक) को एआई क्षेत्र में व्यावसायिक उपलब्धियों के लिए तथा आर्चिज सॉल्यूशन को इमर्जिंग अचीवर सम्मान दिया गया।
100 से अधिक विद्यार्थियों को मिलीं उपाधियां
दीक्षांत समारोह में विभिन्न ट्रेडों एवं शैक्षणिक संकायों के 100 से अधिक विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की गईं। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए यह गौरव एवं प्रसन्नता का विशेष अवसर रहा। समारोह ने संस्थान और विद्यार्थियों के बीच ज्ञान, उपलब्धियों तथा आपसी जुड़ाव की परंपरा को और मजबूत किया।