फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   students reached for corona test, police worker beating, gathering

पुलिसकर्मी ने एक युवक को थप्पड़ और दूसरे को डंडा मारा तो हुआ हंगामा

Tue, 16 Mar 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
students reached for corona test, police worker beating, gathering
युवक से मारपीट के बाद पुलिस कर्मी के समक्ष रोष जताते अन्य युवा। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हिसार कैंट में होने वाली सेना भर्ती के लिए कोरोना रिपोर्ट युवाओं के लिए आफत बनी है। कोरोना टेस्ट कराने के लिए युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिस कारण जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ी। इसी दौरान एक सिपाही ने एक युवक को थप्पड़ और एक को डंडा मारा तो हंगामा हो गया। युवाओं ने हंगामा किया। अस्पताल चौकी में भी हंगामा हुआ। यहां पुलिस कर्मी ने माफी भी मांगी। बावजूद इसके युवा नहीं माने और इसकी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय भी पहुंचे। वहीं सिपाही ने भी युवकों पर ड्यूटी में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए। घंटेभर तक विवाद चला।
विज्ञापन

मंगलवार को हिसार कैंट में होने वाली सेना भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य की गई है। पिछले चार दिन से युवाओं की भारी भीड़ अस्पताल में कोरोना टेस्ट के लिए उमड़ रही है। एक दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को अस्पताल खुला तो युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जिलेभर से युवा सुबह छह बजे ही कोरोना टेस्ट और रिपोर्ट के लिए उमड़ने लगे थे। करीब एक हजार युवा पहुंचे।
विज्ञापन

बेवजह मारा डंडा और बोले कि जो करना है कर लेना
मामला सुबह करीब 11 बजे का है। युवकों की भीड़ लगी थी। अचानक एक पुलिस कर्मी और दो युवकों में विवाद हो गया। युवक राहुल और विक्रम ने बताया कि उन्हें बेवजह मारा। राहुल ने आरोप लगाया कि उसे बेवजह थप्पड़ा मारा। अपशब्द कहे। युवक विक्रम ने बताया कि पुलिस कर्मी ने फेंक कर डंडा मारा। जिससे हाथ में चोट लगी। विवाद बढ़ा तो युवकों और पुलिस कर्मी को अस्पताल चौकी लाया गया। यहां भी दोनों में तीखी बहस हुई। एक अन्य पुलिस कर्मी के समझाने पर में पुलिस कर्मी ने माफी भी मांगी, इसके बाद भी युवक शांत नहीं हुए। लाइन छोड़ काफी युवक अस्पताल चौकी के पास एकत्रित हुए। पहले अस्पताल के मुख्य गेट पर ताला लगाने की योजना बनाई मगर बाद में पुलिस अधीक्षक को शिकायत करने का निर्णय लिया और काफी संख्या में युवक बाइक पर सवार होकर पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिगाड़ रहे थे व्यवस्था, रोका तो करने लगे गाली-गलौज
पुलिस कर्मी ने भी दिनोद गेट चौकी में शिकायत देकर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप लगाए है। पुलिस कर्मी ने बताया कि व्यवस्था बनाने के लिए लाइन लगवाई थी मगर ये युवक बेवजह बार-बार आगे आ रहे थे, जिस पर बाकी युवक शोर मचा रहे थे। इन्हें समझाया भी मगर नहीं मान रहे थे। बाद में गाली-गलौज करने लगे।
वर्जन-
मामले की जांच की जा रही है। अभी युवक तो सामने नहीं आए हैं। सिपाही की शिकायत आई है मगर अस्पताल में कोई मिला नहीं।
देवेंद्र सिंह, इंचार्ज दिनोद गेट चौकी

हाथ पर लगी चोट दिखाता युवा विक्रम। संवाद

हाथ पर लगी चोट दिखाता युवा विक्रम। संवाद- फोटो : Bhiwani

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed