{"_id":"680bd81cfaec69c271044ff4","slug":"students-protested-due-to-less-space-being-provided-for-the-farewell-party-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-133242-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: विदाई पार्टी करने के लिए जगह कम देने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: विदाई पार्टी करने के लिए जगह कम देने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन
Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में विद्यार्थियों से बातचीत करती कुलसचिव।
भिवानी। प्रेमनगर स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने विदाई पार्टी के लिए कम जगह देने पर विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। जिस पर विश्वविद्यालय कुलसचिव ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया।
सीबीएलयू छात्र नेता प्रवीन बूरा ने बताया कि विश्वविद्यालय ने हाल ही में सभी विभागों में विदाई पार्टी आयोजित करने के लिए स्पेशल जगह निर्धारित की है। लेकिन वह जगह बेहद कम है। साथ ही, इस जगह पर विद्यार्थियों के लिए कोई सुविधा नहीं है। यहां पर न तो बच्चों के लिए ड्रेस बदलने की जगह है और न ही यहां पर वॉशरूम की सुविधा है। गर्मी से बचने के लिए यहां पर पंखों की भी सुविधा नहीं है।
विद्यार्थियों ने कहा कि उन्हें विदाई पार्टी के लिए सेमिनार हॉल दिया जाए। अगर सेमिनार हॉल देने में कोई समस्या है तो उसकी जगह पार्टी करने के लिए विद्यार्थियों को एसी वाली कक्षाएं दी जाए। इस पर विश्वविद्यालय कुलसचिव ने जल्द ही समस्या के समाधान करवाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने में मोनू बूरा, जयदीप ग्रेवाल, अमिल क्लासिक, चिंटू सरेंद्र सिंह, सोनू बूरा, करण बूरा, शुभम जाखड़, साहिल यादव व सचिन जाटू लोहारी शामिल रहे।