{"_id":"66f0b69b3ad2421cb30cc4f4","slug":"students-of-sarvodaya-school-imlota-shine-in-nda-bhiwani-news-c-21-1-hld1018-470409-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: एनडीए में छाए सर्वोदय स्कूल इमलोटा के परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: एनडीए में छाए सर्वोदय स्कूल इमलोटा के परीक्षार्थी
Mon, 23 Sep 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने एक सितंबर को हुई राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा का परीक्षाफल शनिवार को घोषित किया है।
सर्वोदय स्कूल ऑफ साइंस इमलोटा के निदेशक पुनीत शर्मा ने बताया कि विद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा उत्तीर्ण कर सर्विस सलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) के लिए पात्रता हासिल की। इनमें देव जाखड़ (बिगोवा), परीक्षित धनखड़ (चरखी दादरी), कीर्ति सुहाग (मातनहेल), नेहा सिवाच (पहाड़ीपुर), उषा कलकल (इमलोटा), महिमा तक्षक (भागवी) शामिल हैं।
विद्यालय के चेयरमैन जसबीर अहलावत ने सभी उत्तीर्ण विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने अल्प समय में गुणात्मक शिक्षा प्रदान की है। विद्यालय में पांचवीं कक्षा से ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का माहौल प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि सत्र 2024 में विद्यालय के छह छात्र-छात्राओं ने सरकारी कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश पाया। पांच विद्यार्थियों ने आईआईटी और एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश पाया है।
प्रतिभा विकास मंच ने किया विजेता खिलाड़ी जोनी का स्वागत
भिवानी। दुबई में आयोजित एशियाई गेम्स में बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीतने पर गांव कालुवास की निवासी जोनी कायत को प्रतिभा विकास मंच की टीम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
राष्ट्रीय टीम के महासचिव राजेश खनगवाल पटौदी ने बताया कि बच्चे खेलों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करें। वह किसी भी हालत में पढ़ाई न छोड़ें। स्नातक कक्षा तक पढ़ाई करें। प्रतिभा विकास मंच ने जोनी को 1,100 रुपये की माला पहनाई और एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान टीम के अध्यक्ष राकेश खनगवाल, कोषाध्यक्ष सज्जन ईटकान, भिवानी के अध्यक्ष राजेश खटक, महासचिव सोनू बुमरा, उपाध्यक्ष पवन खटक और डाॅ. मदन लाल नागर सदस्य रहे।