फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students of Bawanikheda and senior electricity pensioners of Bhiwani honored

Bhiwani News: बवानीखेड़ा के विद्यार्थी और भिवानी के वरिष्ठ बिजली पेंशनर्स सम्मानित

Thu, 28 Nov 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 28 Nov 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Students of Bawanikheda and senior electricity pensioners of Bhiwani honored
वरिष्ठ बिजली पेंशनर्स सम्मान समारोह में मौजूद बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।
बवानीखेड़ा। भिवानी के वरिष्ठ बिजली पेंशनर्स और बवानीखेड़ा के विद्यार्थी सम्मानित किए गए। बवानीखेड़ा कस्बा स्थित वीर शहीद कपिल देव राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भारत को जानो प्रतियोगिता के विजेताओं एवं मनाली एडवेंचर कैंप से लौटे विद्यार्थियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्राचार्या संतोष भाकर और विद्यालय स्टाफ ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्राचार्या संतोष भाकर के नेतृत्व में विद्यालय में भारत को जानो प्रतियोगिता में लिखित प्रश्नोत्तरी करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक बच्चों ने भाग लिया था। विभाग ने भारत को जानो प्रतियोगिता आयोजित करके उन्हें अपने देश को जानने की पहल की है। वह बच्चों के लिए फायदेमंद साबित होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों एवं विभाग की ओर से विद्यार्थियों के मनाली एडवेंचर कैंप में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें दीपिका, आशीष, प्रिंस, अंश आदि शामिल रहे। इस अवसर पर सत्यवान, दीपाली प्रकाश, सोनू, सुदेश, मीनू, राजबाला, मोहित, कपिल, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भिवानी के वरिष्ठ बिजली पेंशनर्स सम्मानित

भिवानी। हरियाणा बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से बुधवार को जाट धर्मशाला में 15वां वरिष्ठ बिजली पेंशनर्स सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 75 पेंशनर्स एवं फैमिली पेंशनर्स को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सेवानिवृत्त सर्कल सुपरिटेंडेंट बीडी भारद्वाज की अध्यक्षता में सेवानिवृत उपमंडल अधिकारी ओपी रंगा मुख्य अतिथि रहे। केंद्रीय परिषद के प्रधान एसके गर्ग ने कहा कि पेंशनर्स की मांगों को सरकार से पूरी करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। एसोसिएशन के प्रधान बालमुकुंद बापोड़ा और महासचिव आरके चावला ने संचालन किया। इससे पहले दिवंगत आत्माओं की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। सम्मान समारोह में कार्यक्रम में केंद्रीय परिषद के प्रधान एवं मुख्य आयोजक सेवानिवृत्त एसई एसके गर्ग और बीआर आहूजा समेत हांसी, हिसार, गुरुग्राम, गोहाना, सफीदों, रेवाड़ी तक के पदाधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।

वरिष्ठ बिजली पेंशनर्स सम्मान समारोह में मौजूद बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।

वरिष्ठ बिजली पेंशनर्स सम्मान समारोह में मौजूद बिजली पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed