फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students got opportunity to do internship in news channels

Bhiwani News: छात्रों को मिला समाचार चैनलों में इंटर्नशिप का मौका

Sat, 21 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 21 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Students got opportunity to do internship in news channels
मीडिया एवं जनसंचार अध्ययन के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप लेटर देते विवि स्टाफ। 
भिवानी। चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय द्वारा अपने विद्यार्थियों में कौशल विकसित कर उन्हें विकसित भारत के लिए तैयार किया जा रहा है। कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने बताया कि मीडिया एवं जनसंचार अध्ययन विभाग से सात छात्रों को समाचार चैनलों में इंटर्नशिप का अवसर मिला है। उन्होंने इंटर्नशिप में जाने वाले विद्यार्थियों को इंटर्नशिप लेटर देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों को अधिक से अधिक व्यावहारिक ज्ञान देना है। उन्होंने कहा कि हम विश्वविद्यालय को उद्योगों के साथ जोड़ रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को ट्रेनिंग के बाद रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने में मदद करता रहा है और इस प्रकार के प्रशिक्षण छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होंगे। स्वर्णजयंती यूनिवर्सिटी कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. विपिन कुमार जैन ने कहा कि हमारा लक्ष्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ वैश्विक स्तर पर रोजगार पाने के लिए दावेदार बनाना है। इस दिशा में हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. लक्खा सिंह ने कहा कि हमारा विभाग छात्रों को हर बेहतर अवसर देने के लिए समर्पित रहा है और यह हमारे विभाग के लिए एक उपलब्धि है। जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. उमा साह ने बताया कि अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों में नंदनी, नियंता, महक, दीपक, विनय, अभिजित, दिनेश को समाचार चैनलों में एक माह के लिए इंटर्नशिप करने का मौका मिला है। इसके बाद विद्यार्थी अपनी स्वेच्छा से किसी भी मीडिया संस्थान से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed