फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Students demonstrated regarding parking system

Bhiwani News: पार्किंग व्यवस्था को लेकर विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

Sun, 12 May 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 12 May 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students demonstrated regarding parking system
प्रेमनगर ​स्थित चौ.बंशीलाल विश्वविद्यालय केमुख्य गेट पर प्रर्दशन करते विद्यार्थी।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों शनिवार को मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने पार्किंग व्यवस्था को लेकर विश्वविद्यालय के प्रेम नगर स्थित नए कैंपस के मुख्य गेट को बंद करके प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय कुलपति के आश्वासन पर विद्यार्थियों ने गेट खोलकर प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

दरअसल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षाओं के चलते व असामाजिक तत्वों की विश्वविद्यालय में बढ़ती गतिविधियों के चलते विद्यार्थियों के वाहनों की पार्किंग मैन गेट के पास बनाई हुई है। शनिवार को विद्यार्थियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गेट के पास वाहनों की पार्किंग करने के बाद उन्हें कक्षाओं तक पैदल जाना पड़ रहा है। गर्मी अधिक होने के कारण अंदर तक पैदल जाने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने विश्वविद्यालय कुलपति व कुलसचिव से विद्यार्थियों की मोबाइल फोन पर बात करवाई। कुलपति ने विद्यार्थियों को सोमवार तक समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद विद्यार्थियों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में छात्र मोहित आसलवास, राहुल धनाना, प्रहलाद, नवदीप, मोनू तालू, मोहित बूरा समेत अनेक विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के प्रदर्शन के चलते व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस को बुलाया गया। शनिवार को छुट्टी होने के कारण पुलिस ने मोबाइल पर विश्वविद्यालय कुलपति व कुलसचिव से विद्यार्थियां की बात करवाई। कुलपति ने समस्या के समाधान के लिए विद्यार्थियों को सोमवार तक का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यवान, सिक्योरिटी इंचार्ज, सीबीएलयू ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article