{"_id":"619beb863119d05a2a32712b","slug":"students-created-a-ruckus-for-three-hours-due-to-disturbances-in-the-examination-results-and-not-taking-the-examination-on-time-bhiwani-news-hsr617544054","type":"story","status":"publish","title_hn":"एग्जाम ब्रांच की लापरवाही के विरोध में छात्रों ने किया तीन घंटे हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एग्जाम ब्रांच की लापरवाही के विरोध में छात्रों ने किया तीन घंटे हंगामा
विज्ञापन
भिवानी। परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी और समय पर परीक्षा न लेने के विरोध में सोमवार को सीबीएलयू के अंतर्गत पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने विवि के मुख्य भवन में हंगामा किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय के मुख्य भवन का घेराव किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विवि के सुरक्षाकर्मियों ने जब मामला शांत नहीं हुआ तो इस संबंध में सिटी पुलिस थाना को सूचना दी। सिटी पुलिस थाना से पीसीआर ने मौके पर पहुंचे हंगामे को शांत करवाया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने इस संबंध में एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रदर्शन का नेतृृत्व एनएसयूआई विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष प्रवीण बूरा प्रेमनगर, इनसो छात्र नेता नितिन सैन, सचिन कौशिक, रजत तंवर, नितेश भारद्वाज ने किया। प्रदर्शन में सीबीएलयू कैंपस के साथ ही एमएनएम राजकीय महाविद्यालय और वैश्य महाविद्यालय के छात्र भी शामिल रहे। छात्र नेता प्रवीण बूूरा ने बताया कि लंबे समय से विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी नहीं किया है। जब विद्यार्थी परीक्षा परिणाम के बारे में पूछने के लिए आते हैं तो उन्हें अगले सप्ताह का नाम लेकर भेज देते हैं। जिस विद्यार्थी को अगले कोर्स में एडमिशन लेना होता है उससे प्रोविजनल मार्क शीट के नाम पर 300 रुपये लिए जा रहे हैं। मगर एग्जाम ब्रांच रिजल्ट जारी कर दे तो विद्यार्थियों को ये रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। साथ ही जिन विद्यार्थियों के पेपर में यूएमसी बन गई थी, उनके अब तक पेपर नहीं हुए हैं। ऐसे में उनका एक साल बर्बाद हो रहा है। काफी विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी है। पहले उनके एक विषय में रि-अपीयर था और कुछ दिन बाद रिजल्ट देखा तो दो से तीन विषय में रि-अपीयर दिखा रहा है।
इनके अलावा पीजी की सीटें बढ़वाने, स्पोर्ट्स के विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने, यूनिवर्सिटी से बस स्टैंड तक बस चलवाए जाने आदि की मांग की। छात्रों को सिटी पुलिस थाना ने शांत करवाया और उनकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव के साथ मीटिंग करवाई। मीटिंग में कुलसचिव ने कहा कि वे इस संबंध में एग्जाम ब्रांच के अधिकारियों के साथ मीटिंग करेंगे और एक सप्ताह के अंदर परीक्षा परिणाम घोषित करवाया जाएगा। साथ ही यूएमसी वाले विद्यार्थियों की भी जल्द ही परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। इस अवसर पर रिंकू दहिया, मोनू पंडित, विपिन, राजीव, शिवम, नितेश भारद्वाज, सौरव बामला, तरुण, मनीष पालुवास, अजय गुर्जर, रवि, अमन, गौरव, अजय, रविंद्र, राकेश उपस्थित रहे।