फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Student who went to study in ITI missing

Bhiwani News: आईटीआई में पढ़ने गया छात्र लापता

Tue, 15 Oct 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 15 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Student who went to study in ITI missing
बवानी खेड़ा। गांव दुर्जनपुर निवासी एक छात्र आईटीआई में पढ़ने के लिए हिसार गया था, लेकिन शाम को वह अपने घर नहीं लौटा। पुलिस ने युवक की माता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में दुर्जनपुर निवासी जानकी ने बताया कि वीरवार को उसका 21 वर्षीय पुत्र अजय सुबह लगभग 8 बजे रोजाना की तरह हिसार आईटीआई में पढ़ने के लिए गया था। शाम को वह घर पर नहीं लौटा। उसे अपने पुत्र की चिंता हुई। उसका मोबाइल भी बंद मिला। उसने अपने गांव, आस पड़ोस, रिश्तेदारियों व पुत्र के मित्रों से भी संपर्क किया लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। थक हारकर उसने अपने पुत्र की गुमशुदगी की शिकायत थाना बवानी खेड़ा में दी। बवानी खेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि दुर्जनपुर की महिला जानकी ने अपने पुत्र की गुमशुदगी की शिकायत दी है। शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज सहित अन्य तरीकों से मामले की जांच करके तह तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed