{"_id":"4d073d0b268321b840aee2788d8793bf","slug":"student-suspended-after-fighting-in-the-well-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगडे़ के बाद छात्र को कुएं में लटकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगडे़ के बाद छात्र को कुएं में लटकाया
ब्यूरो/भिवानी
Updated Mon, 30 Mar 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में हुई मामूली कहासुनी के विवाद में कुछ युवकों ने बीए फाइनल के एक छात्र की धुनाई कर दी। छात्र का आरोप है कि उक्त युवकों ने उसे महम गेट स्थित एक पुराने कुएं में लटका दिया। उसने शोर मचाया तो आसपास मौजूद प्राइवेट वाहन चालकों ने उसे छुड़वाया। झगडे़ में घायल युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन 23 वर्षीय युवक रवींद्र ने बताया कि वह पिछले कुछ वर्षों से भिवानी में किराये पर कमरा लेकर शहर के एक कॉलेज में पढ़ता है। कॉलेज में कुछ दिन पहले कुछ युवकों के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। रविवार को मित्ताथल गांव से उसके मामा का फोन आया और वह सब्जीमंडी से सब्जी खरीद महम गेट पर एक प्राइवेट वाहन चालक को देने गया था।
विज्ञापन
तभी अचानक तीन युवक आए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। तीनों युवक उसे महम गेट स्थित पुराने कुएं के पास ले गए और कुएं में गिराने का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो वहां मौजूद प्राइवेट वाहन चालक उसकी मदद के लिए आए। प्राइवेट वाहन चालक ही उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए।
विज्ञापन
मामले में सिविल लाइन थाना से एएसआई वजीर सिंह ने बताया कि घायल युवक के बयान ले लिए है और जांच की जा रही है। अभी किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।