{"_id":"6069ff128ebc3ed3802f9c42","slug":"student-die-in-road-accident-two-bike-colaps-one-injured-pgi-refer-bhiwani-news-rtk6029596187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक छात्र की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
विज्ञापन
भिवानी। गांव कायला के नजदीक स्थित शराब ठेके के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौत हो गई और दूसरी बाइक पर सवार युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
मामला शनिवार रात करीब दस बजे का है। पुलिस को दी शिकायत में गांव कायला निवासी मनोज ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह तीन बच्चों का पिता है, उसका बड़ा बेटा हरीश भी उसके साथ खेतीबाड़ी करता है। उससे छोटा बेटा 20 वर्षीय पंकज दसवीं कक्षा में पढ़ता था और उससे छोटी बेटी तन्नु भी पढ़ाई कर रही है। शनिवार रात को उसका बेटा पंकज उसे खेत में छोड़कर बाइक पर घर लौट रहा था। जब वो गांव के नजदीक स्थित शराब ठेके के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने पंकज की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए आपातकालीन विभाग में लाया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना सदर पुलिस थाना को दी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एसआई नसीब सिंह जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एसआई नसीब ने बताया कि मृत पंकज के पिता मनोज के बयान पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक भी रोहतक पीजीआई में उपचाराधीन है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।