फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Student beaten up for molestation, rescued by teachers

छात्र पर छेड़छाड़ का आरोप लगा पीटा, शिक्षकों ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Student beaten up for molestation, rescued by teachers
भिवानी। सदर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के सरकारी स्कूल में बारहवीं कक्षा के छात्र की गांव के ही एक व्यक्ति ने वीरवार दोपहर को पिटाई कर डाली। स्कूल के शिक्षकों ने बीच बचाव कराया। आरोप है कि छात्र ने एक छात्रा से छेड़छाड़ की है। इस मामले को लेकर गांव में तनाव बन गया हैं। शुक्रवार को गांव में इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों की बैठक हुई। जिसमें छेड़छाड़ के आरोपों को झूठा बताते हुए बेवजह मारपीट के आरोप लगाए। घायल युवक को पहले धनाना सीएचसी और फिर भिवानी नागरिक अस्पताल लाया गया वहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोर गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। वीरवार दोपहर को जब विद्यालय की छुट्टी हुई तो स्कूल गेट पर पहले से खड़े एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और फिर लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने की बात कहकर उसकी धुनाई कर डाली। छात्र की आंख व चेहरे पर गंभीर चोटें आई। स्कूल के शिक्षकों ने उसका बीच बचाव कराया और फिर उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे पहले धनाना सीएचसी लेकर गए, जहां से उसे भिवानी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

छात्र पक्ष के लोगों का आरोप है कि गांव के युवक ने शराब के नशे में छात्र को बेरहमी से पीटा है जबकि उस पर लगाया गया आरोप भी झूठा है। वहीं आरोपी पक्ष द्वारा फिर से युवक की पिटाई किए जाने की धमकी दी जा रही है। जबकि पीड़ित पक्ष धमकी से सहमा है। वहीं गांव में इस प्रकरण को लेकर बैठक हुई। जिसमें समाज के लोगों ने विचार विमर्श किया। वहीं घायल छात्र को प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना सदर पुलिस को दी। वहीं सदर पुलिस ने घायल छात्र के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
पिटाई से आहत कई बच्चों के अभिभावक
छात्र की पिटाई से आहत कई बच्चों के अभिभावक शुक्रवार को स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को विद्यालय से वापस घर ले गए। अभिभावकों का कहना था कि गांव के सरकारी स्कूल में उनके बच्चों की कोई सुरक्षा नहीं है। कोई भी उनके बच्चों के साथ कोई भी हरकत कर सकता है। ऐसे में विद्यालय के प्राचार्य ने भी अभिभावकों को समझाया। वहीं पीड़ित बच्चे के साथ शिक्षकों ने भी अपनी बात रखी।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed