फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Strong storm wreaked havoc, more than 300 power poles were broken, more than 100 trees collapsed

Bhiwani News: तेज अंधड़ ने बरपाया कहर, 300 से अधिक बिजली पोल टूटे, 100 से अधिक पेड़ धराशायी

Fri, 19 May 2023 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 19 May 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Strong storm wreaked havoc, more than 300 power poles were broken, more than 100 trees collapsed
तेज तूफान से कासनी कलां गांव में गिरा बिजली के एच पोल पर लगा ट्रांसफार्मर। 
भिवानी/बहल/तोशाम/कैरू। बुधवार को तेज अंधड़ के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई। तेज अंधड़ का कहर भी ग्रामीण क्षेत्रों में खूब बरपा। जिले भर में 300 से अधिक बिजली पोल टूटे वहीं 10 बिजली ट्रांसफार्मर भी जमींदोज हुए। जिले भर में सौ से अधिक पेड़ टूटकर गिर गए। बागवानी करने वाले किसानों को तेज अंधड़ से काफी नुकसान झेलना पड़ा वहीं रात भर 25 से अधिक गांवों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे ओलों की बरसात शुरू हो गई। कुछ देर छोटे साइज के ओले गिरे पर बाद में बड़े साइज के ओलों की ऐसी ताबड़तोड़ बरसात हुई जिसे लोग देखकर दंग रह गए। मकानों के गेट और खिड़कियों के पास ओलों के ढेर लग गए। करीब आधा घंटा के अंतराल में तीन बार ओले बरसे। लोगों ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में ओलों की ऐसी बरसात नहीं देखी। आंधी की वजह से ऐसा चक्रवात बना कि पेड़ भरभरा कर गिरते गए। काफी पेड़ सड़क किनारे गिरने से आवागमन बाधित हो गया। खेतों में खड़े बिजली के खंभे व ट्रांसफार्मर जमीन पर जा गिरे और पूरे क्षेत्र में बिजली बाधित हो गई।
विज्ञापन


50 पोल और तीन ट्रांसफार्मर जमींदोज, पक्षी भी मृत मिले
बहल क्षेत्र में तेज अंधड़ और तूफान से खेतों में पेड़ों का भारी नुकसान हुआ। खेतों में पेड़ों पर आश्रय लेने वाले पक्षी सुबह किसानों को मृत अवस्था में मिले। बिजली निगम से मिली जानकारी अनुसार दोपहर तक 149 पोलों के टूटने का समाचार मिला था जिसे निगम की टीम व्यवस्थित करने में लगी थी। एसडीओ ऋषभ ने बताया कि तीन ट्रांसफार्मर भी अंधड़ की वजह से जमीन पर गिरकर टूट गए है। तूफान से बाधित हुई बिजली व्यवस्था का सुधारने में दिनभर निगम की टीम लगी रही और दोपहर तक अधिकतर जगह सप्लाई को बहाल कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की 500 क्विंटल तरबूज की फसल हुई बर्बाद
अंधड़ से बहल क्षेत्र के किसानों की तरबूज व खरबूजे की पकी पकाई फसल नष्ट हो गई। ओलों की मार पड़ने से तरबूज व खरबूजे बीच से फटकर नष्ट हो गए। किसान रमेश शर्मा, सज्जन सिरसी, राजेन्द्र गाढा ने बताया कि तरबूज व खरबूजा पूरी तरह से पककर तैयार था और उसकी बिक्री हो रही थी। लेकिन, प्रकृति की ऐसी मार पड़ी की पकी पकाई फसल बर्बाद हो गई। वहीं, किसानों ने अभी 15 दिन पहले कपास की फसल बोई थी वो भी पूरी तरह से नष्ट हो गई।

पोर्टल में खामी से नहीं हो सका सब्जियों का बीमा, किसानों को भरपाई की चिंता
बहल क्षेत्र के किसानों ने बताया कि उन्होंने मेरी फसल मेरा ब्योरा पर खेत में बोई गई सब्जियों का तो पूरा विवरण दर्ज करवाया हुआ है। पर, फसल बीमा के लिए बार-बार पोर्टल पर ट्राई किया गया पर बीमा के लिए विकल्प नहीं मिला। इस वजह से उनकी फसल बीमित होने से रह गई जबकि वे इसे बीमित करवाना चाहते थे। वहीं, इस बारे में जिला उद्यान अधिकारी देवीलाल ने बताया कि बहुत से किसानों ने बीमा करवाया है। हो सकता है कि कुछ किसानों ने ट्राइ किया हो और उस समय कोई अपडेशन चल रही हो। उन्होंने बताया कि जो किसान बीमित नहीं है और उनको नुकसान हुआ है तो ऐसे में विभाग ऐसे किसानों को कोई राहत नहीं दे सकता है।

आंधी से कैरू क्षेत्र में टूटे बिजली के पोल
कैरू। देवराला क्षेत्र में बुधवार शाम को तेज अंधड़ की वजह से इलाके में काफी बिजली के पोल टूटकर गिर गए। तेज हवा के साथ हुई बारिश में पेड़ भी टूटे। लगभग आधे घंटे तक चली तेज आंधी के कारण पूरा वातावरण धूल भरा हो गया और बिजली गुल हो गई। तेज हवाओं के चलते लोगों के होर्डिंग, बैनर व छतों पर पड़ा हल्का सामान हवा में उड़ गया। किसान संतरा, सुखदेई व मातूराम पायल, रमेश यादव, मांगेराम, मदन लाल, छोटूराम, जयबीर, सतेंद्र डांगी तेज आंधी और बारिश से बिजाई में काफी नुकसान है।

तोशाम क्षेत्र में टूटे 60 बिजली पोल, 12 लाख का निगम को नुकसान
तोशाम। बुधवार रात तेज अंधड़ से बिजली निगम के करीब 60 बिजली पोल टूटने से 12 गांवों में बिजली सप्लाई बाधित है। अंधड़ से निगम को 10 से 12 लाख का नुकसान हो गया है। निगम के कर्मचारी व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं। बिजली निगम के एसडीओ चेतन ने बताया कि अंधड़ से करीब 60 पोल टूट गए हैं जिससे करीब दस गांवों में बिजली सप्लाई बाधित है। सप्लाई सुचारू करने में कर्मचारी जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अंधड़ से निगम को दस से 12 लाख का नुकसान हो गया है।


चांग में एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही
चांग। तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बुधवार रात करीब 11 बजे वीरवार दोपहर एक बजे तक इलाके की बिजली आपूर्ति ठप रही। ग्रामीणों द्वारा बार बार कर्मचारियों को फोन किए जाने पर भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज अंधड़ से इलाके के बागवानी करने वाले किसानों को भी लाखों रुपयों का नुकसान झेलना पड़ा है वहीं 15 से अधिक पेड़ भी टूटकर गिर गए। खासकर कपास व सब्जी की खेती में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed