{"_id":"5ddd74278ebc3e548170ea2b","slug":"strike-transporter-bhiwani-news-rtk529499788","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल से किया एक धड़े ने किनारा तो भिवानी पहुंची फल और सब्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल से किया एक धड़े ने किनारा तो भिवानी पहुंची फल और सब्जियां
विज्ञापन
10 फोटो ट्रांसपोर्टर की हड़ताल के समर्थन में ऑटो यूनियन में खड़े ट्रक।
- फोटो : Bhiwani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते भिवानी ट्रांसपोर्टरों के समर्थन के बावजूद मंगलवार को भिवानी में बाहर से फल, सब्जियां व किराने का सामान पहुंचा। बताया जा रहा है कि ट्रक ऑपरेर्ट्स की एक एसोसिएशन हड़ताल नहीं कर रही। जिस कारण माल सप्लाई में समस्या नहीं आई। भिवानी के ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि उनका हड़ताल की मांगों को पूरा समर्थन हैं, लेकिन उन्होंने ट्रकों की आवाजाही पर अभी ब्रेक नहीं लगाया है। अगर मामला लंबा खिंचता है तो फिर वे भी हड़ताल में पूरी तरह से शामिल होकर खुलकर सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।
मंगलवार को भिवानी की रोहतक रोड स्थित सब्जी मंडी में ट्रकों से बाहर से फल और सब्जियों के साथ जरूरी सामान पहुंचा। ट्रक चालकों ने बताया कि एक धड़ा हड़ताल में शामिल नहीं हैं, जबकि एक धड़े ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान किया हुआ है। हालांकि कुछ ट्रक चालकों के हड़ताल में शामिल होने की वजह से दिल्ली से ऑर्डर नहीं लिए गए।
दिल्ली में ऑल इंडिया ट्रक ऑपरेटरर्स की सोमवार से ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो चुकी है। इसी के चलते हरियाणा सीमांत इलाका हैं, जहां से अधिकांश माल अन्य प्रदेशों से दिल्ली के जरिए ही आता है। जबकि फलों और सब्जियों की सप्लाई भी अन्य प्रांतों से ही भिवानी में आती है। सब्जी मंडी के आढ़तियों ने फिलहाल हड़ताल की वजह से किसी भी तरह के सामान की किल्लत होने की नहीं होने की बात कही है वहीं ट्रक यूनियन एसोसिएशन के प्रधान ने भी हड़ताली ट्रक ऑपरेटर की मांगों का समर्थन तो किया है, मगर फिलहाल ट्रकों के संचालन पर ब्रेक नहीं लगाने की बात कही है। इसी तरह भिवानी गुड्स ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के प्रधान पवन केडिया ने बताया कि हड़ताल की मांगों को पूरा समर्थन दिया गया है, लेकिन माल की सप्लाई और आवक को प्रभावित नहीं किया गया है। जिससे की भिवानी में फिलहाल हड़ताल में सामान की किसी तरह की कोई किल्लत नहीं बनी हैं। दिल्ली के ट्रक ऑपरेटर हड़ताल किए हुए हैं, जिसका असर दिल्ली से आयात होने वाले माल सप्लाई पर जरूर पड़ा है।