फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   strike of nham workers

Bhiwani News: एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, मरीज परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
strike of nham workers
फोटो: 21
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों की हड़ताल से बिगड़ी व्यवस्था, मरीज परेशान
हड़ताल
- जिला नागरिक अस्पताल में धरना देकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। एनएचएम कर्मचारियों की मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही। हड़ताली कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं नियमित किए जाने की मांग की। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्वास्थ्य विभाग में लगातार व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं हड़ताल के विकल्प के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने भी एंबुलेंस सेवा में चालकों की व्यवस्था कराई है जबकि डिलीवरी हट पर भी अन्य कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
पांच दिनों से एनएचएम कर्मचारी अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर चल रहे हैं। इस वजह मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलेभर में करीब साढ़े पांच सौ एनएचएम कर्मी हैं। जो सभी हड़ताल पर हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी ड्यूटी से अनुपस्थित रहते हुए हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी है। वहीं जिन पदों पर एनएचएम कर्मी हड़ताल पर हैं, उनकी जगह दूसरे कर्मचारियों की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों का कहना है कि लगातार 25 सालों से वे स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार समान काम समान वेतन की मांग पूरी नहीं कर रही है। उन्हें भी नियमित किया जाए। वहीं एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल दो अगस्त तक बढ़ा दी गई है। इसकी वजह से जिला नागरिक अस्पताल से लेकर ग्रामीण स्तर के स्वास्थ्य केंद्रों पर भी काम प्रभावित हो रहा है। वहीं जिला नागरिक अस्पताल में आए मरीज दिलबाग, दयाकिशन, महावीर का कहना है कि मरीज उपचार के लिए भटक रहे हैं, कोई सुनाई करने वाला भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
स्वास्थ्य विभाग में एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई है। जिन पदों पर एनएचएम कर्मी हड़ताल पर हैं, उनकी जगह दूसरे कर्मचारियों की व्यवस्था करा दी गई हैं, कोई भी स्वास्थ्य सेवा प्रभावित नहीं होने दी जा रही है।
-डॉ. रघुवीर शांडिल्य, सिविल सर्जन, भिवानी।
-------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed