फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Streets have not been constructed, sewer lines are in bad condition

Bhiwani News: गलियों का नहीं हुआ निर्माण, सीवर लाइन के हालात बदहाल

Sat, 22 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 22 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Streets have not been constructed, sewer lines are in bad condition
बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर दो की गली में फैला गंदा पानी । 
बवानीखेड़ा। कस्बा बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर दो में स्थित जोगी व रैबारी मोहल्ला में सीवर व्यवस्था बदहाल है। गलियों का निर्माण नहीं होने से लोग परेशान हैं। सीवर का पानी ओवरफ्लो हो कर गलियों में बहना शुरू हो जाता है। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से चोरी की घटना बढ़ रही हैं। वार्ड में सफाई करने के लिए किसी कर्मचारी की नियुक्ति नहीं है। कचरा उठान धीमा है। लोग मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने चुनावी मुद्दों पर वार्ड नंबर दो के रैबारी मोहल्ले में लोगों से बात की। इस दौरान लोगों ने टीम को बताया कि वार्ड में सीवर व्यवस्था के हालात खराब हैं। गलियों का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। वार्ड की गली वर्तमान समय में भी कच्ची हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं लगने के कारण अंधेरा छाया रहता है। अंधेरे का फायदा उठा कर चोर सक्रिय हो जाते हैं और चोरी की घटना को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड में पानी की समस्या है। पीने के पानी की सप्लाई तीन से चार दिन में आती है। सीवर जाम होने के कारण गंदा पानी गलियों में बहना शुरू हो जाता है। सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अगर वार्ड में सीसीटीवी कैमरे लग जाए तो चोरी जैसे अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस बारे में जब निवर्तमान पार्षद से सवाल किया तो उन्होंने बताया कि वार्ड के सभी विकास कार्य पूरे हैं। स्ट्रीट लाइट कस्बे में लगनी शुरू हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में वार्ड में लाइट लग जाएगी। सीवर के पाइप का साइज छोटा होने के कारण ओवरफ्लो हो कर बाहर निकलना शुरू हो जाता है। इस कारण लोगों को परेशानी होती है। वार्ड की सभी गली बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो में मतदाताओं की स्थिति :
कुल मतदाता : 775
पुरुष मतदाता : 421

महिला मतदाता : 354
अनारक्षित वार्ड



वार्ड में स्ट्रीट लाइट का कोई प्रबंध नहीं है। इस कारण चोरी की घटना बढ़ रही है। वार्ड विकास के मामले में पीछे रह गया। इस कारण आगामी नपा चुनावों में ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे, जो विकास करवाने वाला होगा।
-सुभाष चंद्र, वार्डवासी।

वार्ड में गलियों का निर्माण कार्य हुए लंबा समय हो चुका है। वार्ड में कचरे के ढ़ेर लगे पड़े हैं। इस कारण वार्ड के लोग भी परेशान हैं। पिछले लंबे समय से किसी प्रकार का विकास कार्य वार्ड में नहीं हुआ। इस कारण नए चेहरे को मौका देंगे ताकि कस्बे का विकास हो सके।
-ओमपाल सिंह, वार्डवासी।

वार्ड में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था नहीं है। इस कारण चोरी जैसी घटना बढ़ने का भय रहता है। वार्ड में सफाई की व्यवस्था नहीं है। इस कारण लोग परेशान हैं। ऐसे उम्मीदवार को वोट देंगे, जो विकास की बात करेगा।
-सुभाष काजल, वार्डवासी।


वार्ड में कचरा उठान धीमा है। सीवर का पानी गलियों में बहता रहता है। गलियों का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। वार्ड में पीने के पानी की समस्या है। इस कारण वार्ड के सभी लोग परेशान हैं।

-रामकुमार रैबारी, वार्डवासी।


कस्बे में स्ट्रीट लाइट लगने का कार्य चल रहा है। इसके अलावा गलियों का निर्माण कार्य पूरा है। सीवर के पाइप का साइज छोटा होने के कारण ओवरफ्लो हो कर गलियों में बहना शुरू हो जाता है। इसके अलावा वार्ड के विकास के लिए अपने स्तर पर आवाज उठाने की पूरी कोशिश की। लेकिन कुछ कार्य नहीं हो पाए। वार्ड की सभी गलियां बनी हुई हैं। इस गली का निर्माण कार्य भी चुनाव के बाद होगा।
-रामगोपाल सैनी, निवर्तमान पार्षद वार्ड नंबर एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed