फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   steride medicine purchasing ban, doctors, district administration

जिले में स्टेरॉयड दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया

Tue, 18 May 2021 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
steride medicine purchasing ban, doctors, district administration
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है, साथ ही ब्लैक फंगस का खतरा भी मंडरा रहा है। ब्लैक फंगस से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने स्टेरॉयड दवा की बिक्री पर रोक लगा दी है। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जारी आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण ने वैश्विक महामारी का रूप ले लिया है। कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिले में ब्लैक फंगस के बढ़ते खतरे से बचने के लिए जिला के सभी दवाइयों की दुकानों के प्रबंधक/संचालकों को आदेश दिए गए हैं कि बिना किसी चिकित्सक की लिखित अनुमति के बगैर किसी भी व्यक्ति को स्टेरॉयड दवाइयां न दें। अगर कोई भी केमिस्ट एवं दवा विक्रेता बगैर चिकित्सक की लिखित अनुमति के उक्त दवाइयों की बिक्री करता पाया गया तो उसके विरुद्ध आईपीसी एक्ट की धारा 188 व आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इन बीमारियों के रोगी को होती है इसकी आवश्यकता:
- कोरोना संक्रमित।
- सांस लेने में तकलीफ के मरीज।
- गठिया रोग (ऑटोइम्यून) से ग्रस्त मरीज।
- अस्थमा और एक्जिमा के मरीज।
एक महीने से ज्यादा स्टेरॉयड की दवा हो सकती है हानिकारक
तीन हफ्ते से कम समय तक स्टेरॉयड दवाइयां लेने से कोई खास दुष्प्रभाव नहीं होता है, लेकिन अगर आप इसे लंबे समय तक या इसकी अधिक खुराक लेते हैं तो आपको कुछ दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसके सेवन से पहले चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए, ताकि दवा नुकसान न करे। एक माह से अधिक समय तक इस दवा का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। मगर ब्लैक फंगस के मामले में अभी कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेरॉयड दवा के ये दुष्प्रभाव हो सकते हैं:
- अपच या पेट में जलन
- भूख में वृद्धि जिससे वजन बढ़ सकता है।
- सोने में परेशानी
- चिड़चिड़ापन या बेचैनी महसूस होना।
- संक्रमण का बढ़ा हुआ खतरा खासकर, चेचक, दाद और खसरा।
- उच्च ब्लड शुगर या डायबिटीज
- हड्डियों की कमजोरी।
- उच्च रक्तचाप।
- आंखों में ग्लूकोमा और मोतियाबिंद।
वर्जन::::
जिले में बहुत सी बीमारियों के मरीज स्टेरॉयड दवा का सेवन करते हैं। इस दवा का अधिक और चिकित्सक के परामर्श लिए बिना सेवन करने से हानिकारक प्रभाव हो सकता है। जिससे मरीज को अन्य कोई बीमारी हो सकती है। हाल ही में आई ब्लैक फंगस को लेकर भी स्टेरॉयड दवा का अधिक सेवन भी बताया जा रहा है। ऐसे में इस दवा का सेवन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श आवश्यक है, ताकि कोई दुष्प्रभाव न हो।

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सीनियर फिजिशियन, जिला सामान्य अस्पताल।
वर्जन::
ब्लैक फंगस के खतरे को देखते हुए जिले में स्टेरॉयड दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। केवल चिकित्सक की लिखित अनुमति के बाद ही ये दवा बेची जा सकती हैं। इस नियम का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- जयबीर सिंह आर्य, उपायुक्त, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed