फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Stepfather raped minor daughter after finding her alone at home

Bhiwani News: घर में अकेली पाकर सौतेले पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

Thu, 23 May 2024 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 May 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Stepfather raped minor daughter after finding her alone at home
तोशाम (भिवानी)। तोशाम क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। एक मामले में क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ घर में अकेली पाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर सौतेले पिता के खिलाफ पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाबालिग लड़की की मां ने तोशाम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पड़ोस में किसी काम से गई हुई थी। लड़की का सौतेला पिता गांव में ही बस अड्डे पर टायर पंक्चर लगाने का काम करता है। सौतेले पिता ने घर आते ही लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की मां ने बताया कि जब वह घर आई तो लड़की ने उसे सारी बात बताई। इसके बाद लड़की की मां ने पुलिस को फोन किया। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम लड़की व उसकी मां को साथ ले गई। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाकर उसके सौतेले पिता के खिलाफ पॉस्को एक्ट व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र के एक गांव की लड़की ने गांव रिवासा ढाणी के लड़के के खिलाफ भिवानी में एक होटल में ले जाकर गलत काम करने व वीडियो बनाने की शिकायत पुलिस को दी है। लड़की ने बताया कि लड़का उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है। पुलिस ने रिवासा ढाणी के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed