फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Statement for 55 girl students for four hours

Bhiwani News: चार घंटे तक 55 छात्राओं के लिए बयान, कॉलेज के रिकॉड की होगी जांच

Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 03 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Statement for 55 girl students for four hours
मृतक छात्रा के परिजनों से बातचीत करते मंत्री कृष्ण बेदी। 
भिवानी/लोहारू/ ढिगावा। सिंघानी के शारदा महिला महाविद्यालय में पढ़ने वाली गांव फरटिया भीमा की छात्रा के आत्महत्या का मामला हाईप्रोफाइल बन चुका है। शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने करीब चार घंटे तक कॉलेज में पढ़ रही अनुसूचित जाति वर्ग की 55 छात्राओं, कॉलेज प्राचार्य, विधायक और पीड़ित परिवार से अलग-अलग बातकर जांच की। वहीं, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने भी गांव पहुंचकर मृतक छात्रा के माता-पिता से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। इस मामले में अब तक कॉलेज प्रबंधन कमेटी के सदस्य हनुमान और उसके बेटे राहुल को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

मंत्री बेदी ने पीड़ित परिवार को हरसंभव आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, बेटी के परिजनों को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कॉलेज के शिक्षा विभाग से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जिम्मेदारी भी अधिकारियों को सौंपी है। वहीं, आरोपी राहुल और छात्रा की बीच एक साल तक की कॉल डिटेल निकालने के निर्देश जांच कमेटी को दिए हैं। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने शहर के चौधरी देवीलाल चौक पर पुतला फूंककर आक्रोश जाहिर किया। बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें जिम्मेदारी दी थी कि पीड़ित बेटी के परिवार से मिलकर प्रशासन की ओर से की जा रही कार्रवाई का पता करें तथा बेटी के साथ न्याय हो। इसके चलते वे पीड़ित परिवार से मिले हैं। इस मामले में संलिप्त स्थानीय एसएचओ के खिलाफ काफी रोष है तथा उनका व्यवहार भी ठीक नहीं है। इसके चलते उन्होंने पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को मामले की जांच में जुटे एसएचओ को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही कॉलेज प्रबंधन में शामिल सभी लोगों को जांच में शामिल करने के आदेश दिए हैं, ताकि पीड़ित बेटी के साथ न्याय हो सके।
विज्ञापन

राजनीतिक रंग लेने लगा प्रकरण

पूरा मामला राजनीतिक रंग लेने लगा है। मुख्यमंत्री और कई मंत्रियों की ओर से मृतका के परिजनों को न्याय दिलाने की बात कही जा चुकी है। वहीं, मामले को लोहारू के कांग्रेसी विधायक राजबीर फरटिया के साथ जोड़कर देखा जाने लगा है। मंत्री बेदी ने विधायक के आरोपों पर कहा, पहले कॉलेज की फीस माफ करने के नाम पर समाजसेवी कहलाए फिर बेटी से न्याय नहीं किया। उन्होंने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी सहित भूपेंद्र हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि कांग्रेसियों को अपने विधायक से इस मामले पर जवाब मांगना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने लगाए थे कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप
छात्रा दीक्षा के पिता जगदीश ने कॉलेज प्रबंधन पर फीस न भर पाने और पेपर नहीं देने से परेशान करने पर बेटी के आत्महत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कॉलेज के प्राचार्य सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया था। भिवानी जिला प्रशासन ने लोहारू के एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed