फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State level team inspected the district regarding the award of quality health services

Bhiwani News: गुणवत्ता परक स्वास्थ्य सेवाओं का अवॉर्ड को लेकर किया राज्यस्तरीय टीम ने जिले में निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
State level team inspected the district regarding the award of quality health services
भिवानी के नागरिक अस्पताल का निरीक्षण  करती रचना भारती। 
भिवानी। गुणवत्ता परक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में स्वास्थ्य विभाग कायाकल्प अवॉर्ड की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसी को लेकर राज्यस्तरीय टीम से डॉ. रचना भारती ने जिले का निरीक्षण का शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

दरअसल, हरियाणा राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र की तरफ से प्रदेशभर के जिला नागरिक अस्पतालों, एसडीएच, सीएचसी, पीएचसी और एएएम-एससी के कायाकल्प अवॉर्ड की सूची जारी की है। इसमें कैटेगरी ए और बी के साथ अलग से रैंकिंग वन और फर्स्ट रनिंग अप के अनुसार भी केंद्रों की सूची जारी की है। इसके लिए भिवानी जिले में तीन एसडीएच और एक सीएचसी को पुरस्कार मिला है।
विज्ञापन

जिले में 14 पीएचसी, हेल्थ वेलनेस सेंटर, 27 एससी को अवॉर्ड मिला है। इन्हें नकद पुरस्कार के साथ प्रमाण पत्र भी मिलेगा। इसके लिए बुधवार को राज्य स्तरीय टीम निदेशक डॉ रचना भारती के नेतृत्व में भिवानी पहुंची। जिसने जिला नागरिक अस्पताल परिसर के अलावा बहल और लोहारू के अस्पतालों का भी निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. रचना भारती ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ बिंदुओं को चिह्नित किया गया है। जिन्हें सुधार किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रघुवीर शांडिल्य सहित स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम में शामिल सदस्यों ने अस्पताल परिसर के विभिन्न हिस्सों का पैदल निरीक्षण कर जायजा लिया वहीं एक-एक बिंदु को चिह्नित कर उसका विवरण भी दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed