फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State level school sports competition will start from September 8, sports events will be held in 17 districts

Bhiwani News: आठ सितंबर से होगी राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता की शुरुआत, 17 जिलों में होंगे खेल इवेंट

Thu, 24 Aug 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 24 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
State level school sports competition will start from September 8, sports events will be held in 17 districts
भिवानी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार प्रतियोगिता की शुरुआत आठ सितंबर से होगी और 28 अक्तूबर तक 17 जिलों में खेल इवेंट आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में अंडर-14, 17 और अंडर-19 आयुवर्ग में खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

एक खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा तीन खेल, दो मेजर और एक माइनर खेल में हिस्सा ले सकता है। जबकि एथलेटिक्स और स्वीमिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ी तीन इवेंट और दो रिले रेस में हिस्सा ले सकता है। आयु को निर्धारित करने के लिए अंडर-19 के लिए बेस ईयर 2005, अंडर-17 के लिए 2007 और अंडर-14 के लिए 2010 रखा गया है। खिलाड़ी एक खेल केलेंडर ईयर में सिर्फ एक ही आयुवर्ग में प्रतिभाग कर सकता है। हरियाणा राज्य शारीरिक अध्यापक संघ के राज्य संरक्षक राजेश ढांडा ने बताया कि शिक्षा विभाग से इस बार खिलाड़ियों का डीए-डीए और कैश पुरस्कार बढ़ाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन



राज्यस्तरीय स्कूली खेल कैलेंडर जारी हो गया है। आठ सितंबर से राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। जिन जिलों में राज्यस्तरीय स्कूल खेल होंगे। उनमें खिलाड़ियों के ठहरने और खेल मैदान की व्यवस्था कराए जाने संबंधी निर्देश भी मुख्यालय की ओर से दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेश महता, जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी।


कुरुक्षेत्र में होंगी साइक्लिंग, हॉकी और शतरंज प्रतियोगिताएं



आठ से 10 सितंबर तक कुरुक्षेत्र में बॉय व गर्ल्स साइक्लिंग, शतरंज, हॉकी की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, झज्जर में बॉय क्रिकेट, बेसबाल प्रतियोगिता और हिसार में बॉय हैंडबाल, कार्फबाल और गर्ल्स की फ्री स्टाइल कुश्ती की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
जींद में होंगे कबड्डी और आर्चरी के मैच
12 से 14 सितंबर तक गुरुग्राम में बॉय व गर्ल्स शूटिंग, बॉय अंडर-17 बास्केटबाल प्रतियोगिताएं होंगी। जींद में बॉय वर्ग में फेंसिग, कबड्डी व बॉय व गर्ल्स दोनों वर्ग में आर्चरी की प्रतियोगिताएं होगी। अंबाला में गर्ल्स फुटबाल और गर्ल्स व बॉय वर्ग की जिम्नास्टिक की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 15 से 17 सितंबर तक पंचकूला में बॉय एथलेटिक्स, गर्ल्स क्रिकेट और बॉयज लॉन टेनिस प्रतियोगिता, कैथल में गर्ल्स हैंडबॉल, जूडो व बॉयज की खो-खो प्रतियोगिता होगी। वहीं, सोनीपत में गर्ल्स की ताइक्वांडो, गर्ल्स बॉक्सिंग, बॉय फ्री स्टाइल कुश्ती व अंडर-17, 19 आयुवर्ग में ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी।
भिवानी में होगी बास्केटबाल प्रतियोगिता
19 से 21 सितंबर तक यमुनानगर में बॉय व गर्ल्स वेटलिफ्टिंग, कराटे प्रतियोगिता, भिवानी में बॉयज अंडर-14, 19 बास्केटबाल प्रतियोगिता और चरखी दादरी में बॉय व गर्ल्स की वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। इसके बाद 12 से 14 अक्तूबर तक रोहतक में गर्ल्स की कबड्डी, सॉफ्टबाल, बॉय व गर्ल्स की स्केटिंग की प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं, पलवल में बॉय व गर्ल्स की योगासन, टेबल टेनिस की प्रतियोगिता और करनाल में गर्ल्स की एथलेटिक्स व बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

सिरसा में स्वीमिंग, वाटर पोलो और जूडो मैच
17 से 19 अक्तूबर तक रेवाड़ी में बॉय ताइक्वांडो, बॉय एंड गर्ल्स नेटबाल प्रतियोगिता, सिरसा में बॉय व गर्ल्स स्वीमिंग, बॉय अंडर-19 वाटर पोलो व बॉय जूडो प्रतियोगिता होगी। वहीं, फतेहाबाद में बॉय व गर्ल्स की थ्रोबॉल, गर्ल्स की खो-खो, बॉय की सॉफ्टबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं, 26 से 28 अक्तूबर तक पानीपत में गर्ल्स बेसबाल व बॉय फुटबाल प्रतियोगिता, फरीदाबाद में बॉय व गर्ल्स बैडमिंटन, बॉय बॉक्सिंग, गर्ल्स लॉन टेनिस और फेंसिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed