फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State-level exhibition on micro-irrigation to be held in Mungipa Nagari from March 31; over 100 companies to provide technical know-how

Bhiwani News: मुंगीपा नगरी में 31 मार्च से सूक्ष्म सिंचाई पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, 100 से अधिक कंपनियां देंगी तकनीकी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
State-level exhibition on micro-irrigation to be held in Mungipa Nagari from March 31; over 100 companies to provide technical know-how
मुंगीपा नगरी तोशाम में पहाड़ी।  - फोटो : 1
भिवानी। मुंगीपा नगरी तोशाम में 31 मार्च से सूक्ष्म सिंचाई पर राज्यस्तरीय प्रदर्शनी आयोजित होगी जिसमें 100 से अधिक कंपनियां अपनी तकनीक प्रदर्शित करेंगी और प्रदेशभर से करीब 10,000 किसान इसमें भाग लेंगे। राजस्थान सीमा से सटे पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के गढ़ तोशाम स्थित चौधरी सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में 31 मार्च से एक अप्रैल तक दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। प्रदर्शनी में देशभर की 100 से अधिक नामी कंपनियों को सूक्ष्म सिंचाई तकनीक से जुड़ी स्टॉलें लगाने के लिए आमंत्रित किया गया है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीएडीए) की ओर से आयोजित स्मार्ट इरिगेशन टेक्नोलॉजी आधारित इस प्रदर्शनी में किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन के तरीके, सूक्ष्म सिंचाई के महत्व और इस प्रणाली को अपनाने पर मिलने वाली सरकारी सब्सिडी की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन


डार्क जोन में शामिल क्षेत्रों में सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से सिंचित हो रहे हैं खेत
भिवानी और चरखी दादरी सहित प्रदेश के डार्क जोन क्षेत्रों जहां भूमिगत जल स्तर काफी नीचे जा चुका है और नहरी पानी की उपलब्धता कम है वहां किसानों को सूक्ष्म सिंचाई की ओर प्रेरित किया जा रहा है। मरुस्थलीय परिस्थितियों में भी बेहतर उत्पादन के लिए किसानों को इसके उपयोग और लाभों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएमटी घोषणा के बाद कार्यक्रम के राजनीतिक मायने भी
तोशाम में आईएमटी बनाए जाने की घोषणा के बाद इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम के राजनीतिक मायने भी हैं। पूर्व राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी तथा प्रदेश की महिला एवं बाल विकास एवं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी इस कार्यक्रम की कमान संभाले हुए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन पर क्षेत्र की जनता उनके प्रति आभार व्यक्त करेगी।

प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम की निगरानी करेंगे ये अधिकारी
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मिकाडा के प्रशासक बिरेंद्र सिंह, चीफ इंजीनियर एसडी शर्मा और निदेशक धूप सिंह को कार्यक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन भी आयोजन में अहम भूमिका निभाएगा। संबंधित अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का मुआयना कर तैयारियां शुरू कर दी हैं।


सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के मिकाडा की तरफ से तोशाम के चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल स्टेडियम में 31 मार्च से एक अप्रैल तक दो दिवसीय राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। स्मार्ट इरिगेशन समिट नाम का ये कार्यक्रम प्रदेशस्तरीय होगा। किसानों के लिए यहां देश की नामी कंपनी सूक्ष्म सिंचाई से जुड़ी स्टॉलें लगाएंगी और सूक्ष्म सिंचाई से जुड़े उपकरणों को यहां दर्शाया जाएगा। जिसके जरिए किसानों को इनसे कम पानी में भी अच्छा उत्पादन लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। -मनीष देशवाल, कार्यकारी अभियंता कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीएडीए)



उठान सिंचाई परियोजना के जनक पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के गढ़ तोशाम में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कमांड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी का ये राज्यस्तरीय कार्यक्रम इलाके के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। क्षेत्र के सूखाग्रस्त इलाके में सूक्ष्म सिंचाई के महत्व को किसानों के लिए बारीकी से समझना बहुत जरूरी है। इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। तोशाम को आईएमटी क्षेत्र बनाने की घोषणा का भी मुख्यमंत्री का इस कार्यक्रम में आभार जताएंगे। -श्रुति चौधरी, सिंचाई मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed