फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State level Divyang matrimonial introduction conference on 15th

Bhiwani News: प्रांतस्तरीय दिव्यांग वैवाहिक परिचय सम्मेलन 15 को

Mon, 09 Dec 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 09 Dec 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
State level Divyang matrimonial introduction conference on 15th
भिवानी में प्रेसवार्ता करते आस्था स्पेशल स्कूल के पदा​​धिकारी। 
भिवानी। आस्था स्पेशल स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र व जयपुर के दिव्यांग उत्थान फाउंडेशन ने दिव्यांग बेटे-बेटियों की शादी करवाने एवं उनके वैवाहिक जीवन की खुशहाली की पहल की हैं। संस्था एवं फाउंडेशन ने दिव्यांग बेटे-बेटियों की शादी के लिए 15 दिसंबर को परिचय सम्मेलन करने का निर्णय लिया हैं। परिचय सम्मेलन भिवानी सिटी स्टेशन के निकट आस्था स्पेशल स्कूल में रखा गया हैं, जिसमें प्रदेशभर के दिव्यांग बेटे-बेटियां अपना जीवन साथी चुनने के लिए शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

उक्त विचार आस्था स्पेशल स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र की प्राचार्या एवं संचालिका एडवोकेट सुमन शर्मा ने रविवार को निजी रेस्तरां में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। उन्होंने बताया कि आस्था एवं फाउंडेशन ने दिव्यांग बेटे-बेटियों का बायोडाटा दिव्यांग हमसफर डॉट कॉम बेवसाइट पर अपलोड किया हैं। जिसके माध्यम से दिव्यांग बेटे-बेटियों के अभिभावक बायोडाटा के अनुसार मंथन करके परिचय में भाग लेकर आपस में वैवाहिक विषय पर चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुनर्वास केंद्र की संचालिका एडवोकेट सुमन शर्मा व फाउंडेशन सीईओ महेश रिजवानी ने बताया कि फाउंडेशन ने इससे पहले दिल्ली, इंदौर व राजस्थान तीन स्थानों पर दिव्यांग बेटे-बेटियों का वैवाहिक परिचय करवाया हैं। अब आस्था के साथ मिलकर 15 दिसंबर को हरियाणा प्रदेश में पहली बार प्रांत स्तरीय दिव्यांग बेटे-बेटियों का वैवाहिक परिचय सम्मेलन करवाने का निर्णय लिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आस्था संस्था के संस्थापक विजय शर्मा एवं फाउंडेशन के ज्वाइंट सीईओ बाबूलाल मीणा ने बताया कि परिचय सम्मेलन पूर्णतय निशुल्क हैं, किसी से कोई पैसा नहीं लिया जा रहा, बशर्ते अभिभावक अपने दिव्यांग बेटे बेटियों की कार्यशैली एवं उनकी योग्यता को स्पष्टता के साथ दर्शाएं। शर्मा एवं मीणा ने बताया कि दिव्यांग बेटियों के बायोडाटा का विवरण बेवसाइट पर कोई भी दिव्यांग बेटे का अभिभावक देख सकता हैं, लेकिन उनका मोबाइल नंबर बेवसाइट पर हाइड रखा जाएगा, जिससे कि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही जो दिव्यांग बेटे बेटियां आर्थिक रूप से कमजोर हैं, उनकी शादी आस्था स्पेशल स्कूल में करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed