फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   State government committed to the welfare of the needy: Bedi

प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध : बेदी

Fri, 06 Jun 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 06 Jun 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
State government committed to the welfare of the needy: Bedi
गांव जाटू लोहारी में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते वक्ता। 
भिवानी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा नई-नई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। हमें बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ संस्कारवान बनाना होगा। आज के युवा ही हमारे कल का भविष्य है। होनहार युवा शक्ति ही देश, प्रदेश व समाज को तरक्की पर लेकर जाती है।
विज्ञापन


वे शुक्रवार को गांव जाटू लोहारी में निर्माणाधीन महर्षि वाल्मीकि भवन परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भवन परिसर में नव निर्मित महर्षि वाल्मीकि मंदिर का उद्घाटन किया। उन्होंने भवन के लिए 15 लाख रुपये डी प्लान के तहत व 10 लाख रुपये स्वयं के कोटे से देने की घोषणा की। इसके अलावा गांव में जल्द ई-लाईब्रेरी बनने की बात कही।
विज्ञापन


बेदी ने कहा कि आज के होनहार बच्चों में उनकी तस्वीर भी दिखाई देती है, जो आने वाले समय में देश का नेतृत्व करेंगे और उच्च पदों पर आसीन होंगे। प्रतिस्पर्धा की इस दौर में कड़ी मेहनत करने वाले बच्चे ही कामयाब होते हैं। हमें अपने समाज के प्रति अपने दायित्व को समझना होगा। बवानीखेड़ा से विधायक कपूर वाल्मीकि ने कहा कि हलके में सार्वजनिक विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ करवाया जाएगा। हलके में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हलके में विकास कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम पंचायत की तरफ से सरपंच प्रतिनिधि मुकेश ने चौहान पाना तालाब का सौंदर्यीकरण करवाने, कुपरान पाना में वाल्मीकि चौपाल बनवाने, धोबी तालाब व तिरहान पाना तालाब की रिटेनिंग वाल बनवाने, राजकीय कन्या स्कूल में हाल का निर्माण करवाने, गांव में ग्राम सचिवालय भवन का निर्माण करवाने तथा इंद्रा कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी के लिए नाले के निर्माण करवाने का मांग पत्र सौंपा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, नगर पालिका चेयरमैन सुंदर अत्री, एडवोकेट दीपेश सारसर, वरिष्ठ भाजपा नेत्री मीना परमार, सुलेख तंवर, सेवानिवृत्त इटीओ सुरेंद्र परमार, विजय शर्मा, शीतल मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed