फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Stalled sewer system: Due to no drainage of dirty water, the main road became a river

ठप सीवर व्यवस्था: गंदे पानी की निकासी नहीं होने से मुख्य सड़क बनी दरिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Stalled sewer system: Due to no drainage of dirty water, the main road became a river
16 फोटो हनुमान गेट से पीपली वाली जोहड़ी की तरफ जाने वाले मार्ग पर भरे दूषित पानी को लेकर गुस्साएं क? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हनुमान गेट से पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्र की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले कई महीनों से गंदा पानी जमा है। जिसकी निकासी के भी यहां कोई प्रबंध नहीं हैं। ठप सीवर लाइन की वजह से सड़क पर गंदा पानी जमा है। यहां लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही है। बुधवार को गंदे पानी की निकासी से आक्रोशित क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन व पब्लिक हेल्थ विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि करीब ढाई हजार लोगों की आबादी के लिए सड़क पर जमा गंदा पानी आफत बना है। पानी की निकासी की ओर अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि हनुमान गेट क्षेत्र में सड़क के दोनों तरफ बरसाती पानी की निकासी के लिए नाले बने हैं, मगर इनका काम भी अधूरा ही पड़ा है। जिसकी वजह से परेशानी और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

हनुमान गेट पीपलीवाली जोहड़ी क्षेत्रवासी श्रीपाल, हरपाल, विष्णु, जयंती प्रसाद, विवेक, बाबुलाल, सचिन कांगड़ा, माया ने बताया कि हनुमान गेट से मुक्तिधाम की मुख्य सड़क पर ठप सीवर व्यवस्था की वजह से गंदा पानी जमा है। लोगों को आवागमन के लिए मजबूर होना पड़ता है। कई बार तो यहां वाहन फिसलने की वजह से हादसे भी हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के समय यहां पर स्ट्रीट लाइट का भी कोई इंतजाम नहीं है। जिसकी वजह से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। लोगों का कहना है कि काफी बार पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मगर पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी यहां वैकल्पिक व्यवस्था कराकर हाथ पर हाथ धर बैठ जाते हैं, जबकि स्थायी समाधान की तरफ कोई ध्यान नहीं है। सड़क भी गंदे पानी की वजह से टूट चुकी हैं, जिसके अंदर काफी गहरे गड्ढे बने हैं।
ये बोले क्षेत्रवासी
मुख्य सड़क पर गंदे पानी की वजह से बच्चों और बुजुर्गों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि यहां पूरे रास्ते पर काफी दूर तक गंदा पानी जमा है। इसकी वजह से फिसलन भी बनी है। लोगों के घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया है। हमारी मांग है कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाए।
-पवन सैनी
फोटो: 17
हनुमान गेट चौक से मुक्ति धाम तक सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण भी अधूरा छोड दिया है, जबकि सड़क के नीचे मुख्य सीवर लाइन भी ठप पड़ी है। सीवर के मैनहोल भी ओवरफ्लो हो रहे हैं। इसकी वजह से बीमारियों का खतरा भी बना है। हमारी मांग है कि जल्द क्षेत्र के लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाए।
-कमल भाटिया
फोटो: 18
हनुमान गेट मुक्तिधाम की मुख्य सड़क दो वार्डों की हदबंदी में फंसकर रह गई है। एक तरफ वार्ड 14 है तो दूसरे छौर पर वार्ड 15 है। इस तरह दोनों पार्षद भी इस सड़क की बदहाली को दूर नहीं करा पा रहे हैं। यहां करीब ढ़ाई हजार लोगों की आबादी समस्या झेल रही हैं, जिसका कोई निदान नहीं किया जा रहा है।
-प्रवीण कुमार
फोटो: 19
लगातार कई दिनों से सड़क पर जमा गंदे पानी के संपर्क में आने से खुजली और एलर्जी की भी दिक्कत आ रही है। कई लोग बीमार हो गए हैं। हमारी मांग है कि कोरोना संक्रमण से ज्यादा यहां गंदे पानी की वजह से महामारी का खतरा बना है। इससे जल्द निजात दिलाई जाए।

-रिंकू
फोटो: 20
वर्जन:::
इस इलाके में सीवर लाइन में थोड़ी दिक्कत है, इसलिए यहां मशीनों के जरिये पानी की निकासी कराई जा रही है। समस्या के स्थायी निदान कराने के संबंध में भी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
-सतीश, जेई पब्लिक हेल्थ विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed