{"_id":"66576d67b3614d23390cbdac","slug":"stalled-development-projects-will-pick-up-pace-again-after-the-code-of-conduct-is-lifted-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-117985-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: आचार संहिता हटने के बाद फिर रफ्तार पकड़ेंगी रुकी हुईं विकास परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: आचार संहिता हटने के बाद फिर रफ्तार पकड़ेंगी रुकी हुईं विकास परियोजनाएं
Wed, 29 May 2024 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Wed, 29 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। चुनावी आसार संहिता हटते ही रुकी हुई विकास परियोजनाएं फिर से रफ्तार पकड़ेंगी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709ई पर चार बाईपास निर्माण का मामला भी सिरे चढ़ेगा। वहीं शहर के अंदर बरसाती नालों की सफाई का काम भी होगा।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने दो चरण में करीब 25 लाख के बजट से नालों व सीवरेज सफाई का खाका तैयार किया है। इसकी आचार संहिता के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। वहीं नगर परिषद ने भी अपने दायरे में आने वाले खुले नालों को साफ कराने की तैयारी की है। मानसून से पहले ये काम पूरा होने का भी दावा किया जा रहा है।
लोकसभा चुनावों में मतदान के बाद अब चार जून को नतीजों की घोषणा हो जाएगी। इसके बाद विभागीय कामकाज फिर से पटरी पर लौटेगा। फिलहाल कई विभागों के अंदर विकास परियोजनाओं की फाइलें चुनावी आचार संहिता की वजह से अटकी हुई हैं, जिनकी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। अगले महीने के अंत तक प्री मानसून भी दस्तक दे देगा। इससे पहले ही शहर में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, बीएंडआर, नेशनल हाईवे और नगर परिषद अपने-अपने दायरे में आने वाले बरसाती नालों, चैनल और सीवरेज की सफाई कराएगा।
विज्ञापन
इस दिशा में भी अधिकारियों ने अब कदम उठाना शुरू कर दिया है। हालांकि इनके टेंडर आचार संहिता के बाद ही खुलेंगे और काम अलॉट होगा। नगर परिषद अपने नालों को नगर परिषद सफाई कर्मचारियों व वर्क ऑर्डर अलॉट कर कराएगा। जबकि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग भी दो चरण में ये काम कराएगा। पहले चरण में करीब आठ किलोमीटर दायरे में खुले बरसाती नाले साफ होंगे। इसके बाद सीवरेज व मुख्य सीवरलाइन को भी साफ कराया जाएगा।
आचार संहिता में अटकी सड़क परियोजनाएं भी फिर पकड़ेंगी रफ्तार
पीडब्ल्यूडी की करीब आठ से दस सड़कों के मसौदों को मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी हैं। लेकिन इसमें से अधिकांश सड़कों के टेंडर होने से पहले ही चुनावी आचार संहिता लग गई। इसकी वजह से ये काम भी अटक गए। अब फिर से इन मंजूर हो चुकी सड़कों के टेंडर लगाकर वर्क ऑर्डर कराए जाएंगे। इनके बाद इन सड़कों के निर्माण व जीर्णोद्धार का काम भी शुरू हो पाएगा। इसमें भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर भी करीब 17 किलोमीटर दायरे में सड़क के जीर्णोद्धार का मसौदा है, जहां कुछ हिस्से में सीसी पैटर्न पर भी सड़क बनाई जाएगी।
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे बाईपास की प्रक्रिया भी फिर बढ़ेगी आगे
दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे पर भी गांव लोहानी से लेकर जूई कलां, ढिगावा मंडी और लोहारू में करीब चार बाईपास निर्माण किए जाने हैं। इन बाईपास की केंद्रीय मंत्रालय से मंजूरी भी मिल चुकी है, लेकिन अब बाईपास के डिजाइन पर अंतिम मुहर लगाने के लिए उच्च स्तरीय बैठक होनी है। चुनाव के बाद इस बैठक में इन चारों बाईपास का मसौदा भी तय हो जाएगा। इसके बाद ही इनके निर्माण की टेंडर प्रक्रिया व वर्क ऑर्डर देकर काम शुरू कराना संभव होगा।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग आचार संहिता के बाद बरसाती नालों की सफाई के टेंडर लगाकर मानसून से पहले काम पूरा करा देगा। करीब 25 लाख के बजट से दो चरण में सफाई का काम होगा। जिसकी प्रक्रिया अभी चल रही है।
-सुनील कुमार रंगा, कार्यकारी अभियंता, शहरी सीवरेज शाखा जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।