फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Stained khaki: Charkhi Dadri police summoned to encounter

खाकी पर दाग: मुठभेड़ में चरखी दादरी पुलिस तलब

Sat, 10 May 2014 01:14 AM IST
भिवानी
भिवानी Updated Sat, 10 May 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
सात साल पहले हुए दो युवकों के एनकाउंटर में चरखी दादरी पुलिस फंसती नजर आ रही है। पुलिस ने गांव पिचौपा कलां में दो युवकों को मुठभेड़ में मार गिराया था। अदालत ने चरखी दादरी पुलिस को 12 मई को तलब किया है। इस मामले में शुक्रवार को चरखी दादरी पुलिस की पेशी थी लेकिन पुलिस ने अगली तिथि तक का समय मांगा है।
विज्ञापन

 
गौरतलब है कि गांव लोहरवाड़ा निवासी मुकेश कुमार और संदीप पर मार्च 2007 में हांसी निवासी दो व्यापारियों की गोली मार कर हत्या करने का आरोप था। पुलिस महानिदेशक रंजीव दलाल ने तत्कालीन एसटीएफ प्रभारी एएसपी अशोक श्योराण को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन


21 जुलाई 2007 को गांव पिचौपा कलां में मुकेश और संदीप का एनकाउंटर कर दिया गया था। घटना के बाद एएसपी अशोक श्योराण की सर्विस रिवॉल्वर भी गायब हो गई थी जो बाद में दिल्ली के  एक पुलिस अधिकारी की हत्या में प्रयुक्त हुई थी। इसके बाद से पूरा मामला संदेह के घेरे में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्याय दिलवाने के लिए चरखी दादरी के गांव लोहरवाड़ा निवासी शांति देवी ने चरखी दादरी न्यायालय में याचिका दायर कर तत्कालीन एसटीएफ टीम प्रभारी एएसपी अशोक श्योराण पर फर्जी एनकाउंटर में बेटे मुकेश और उसके साथी संदीप की हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

याचिकाकर्ता का कहना था कि संदीप और मुकेश को एसटीएफ टीम ने जिंदा पकड़ा और बाद में पिचौपा कलां के समीप खेतों में ले जाकर उनकी हत्या कर दी थी। उस समय चरखी दादरी न्यायालय के तत्कालीन जज ने इस मामले की जांच कर बाढड़ा थाना प्रभारी को तत्कालीन एएसपी और हरियाणा एसटीएफ प्रभारी अशोक श्योराण और रिटायर्ड डीएसपी रामकिशन, डीएसपी रामअवतार गुर्जर के खिलाफ  धारा 302, 120 बी के तहत मामला दर्ज करने के आदेश दिए थे। लेकिन करीब छह माह बाद भी नामजद किसी पुलिस अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

डीएसपी से मिले पीड़ित
इस मामले में कार्रवाई को लेकर गांव लोहरवाड़ा निवासी शांति देवी शुक्रवार को डीएसपी कार्यालय पहुंची। डीएसपी से मिलने के बाद शांति देवी व उनके परिजन दोबारा चरखी दादरी न्यायालय के मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुए तथा अदालत में दोबारा याचिका दायर की। अदालत ने चरखी दादरी पुलिस को न्यायालय में 12 मई सोमवार को पेश होने को कहा है।


क्या कहते हैं डीएसपी
चरखी दादरी के डीएसपी रमेश कुमार का कहना है कि पुलिस पिचौपा कलां घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल यह जांच कर रही है कि दोनों युवकों का मर्डर हुआ था या मुठभेड़ के दौरान मौत हुई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed