फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Srimad Bhagavatam Katha inspires religion, devotion, and following the true path: Vela Parik

श्रीमद्भागवत कथा धर्म, भक्ति, और सच्चे मार्ग पर चलने की देती है प्रेरणा : वेला पारीक

Sun, 04 May 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 04 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Srimad Bhagavatam Katha inspires religion, devotion, and following the true path: Vela Parik
श्रीमद भागवद कथा के  शुभारंभ पर  शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु। 
भिवानी। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश शोभा यात्रा के साथ किया। कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने अपने सिर पर कलश धारण कर शहर भर में फेरी निकाली। यात्रा का शुभारंभ कथा व्यास विदुषी वेला पारीक वृंदावन व महंत चरणदास महाराज ने किया। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वाचन विदुषी वेला पारीक वृंदावन करेंगी।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम चरण में श्रीमद्भागवत कथा वृतांत पर प्रकाश डाला गया। कथा व्यास विदुषी वेला पारीक वृंदावन ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा हिंदू धर्म की एक महत्वपूर्ण धार्मिक कथा है। जो भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके उपदेशों पर आधारित है। इस कथा का मुख्य उद्देश्य भक्तों को धर्म, भक्ति, और सच्चे मार्ग पर चलने की प्रेरणा देना है।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से वर्णित किया जाता है। इसमें उनके बाल लीलाओं, गोकुलवास, रासलीला, और महाभारत के युद्ध में उनके योगदान का भी वर्णन है। कथा में उनके जीवन के अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे कि अर्जुन को गीता का उपदेश देना, रासलीला, और दुष्ट राजा कंस का वध भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर महंत चरण दास महाराज ने कहा कि कथा के माध्यम से अनेक प्रकार की बुराइयां खत्म होती है और संस्कार और संस्कृति से लोग जुड़ते हैं। इसलिए इस प्रकार के कथा वृतांत समय-समय पर होने चाहिए। इस दौरान महंत चरणदास महाराज, कथा संयोजक रामअवतार शर्मा, शिक्षाविद आशा पाहुजा, निशा शर्मा, शिल्पी चावला, राजबाला कौशिक, प्रवीण सोनी, पूनम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed