{"_id":"67bb73f05e2fd078a3065520","slug":"sribalaji-school-players-won-bronze-medal-in-state-level-netball-competition-bhiwani-news-c-125-1-bwn1005-130399-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: राज्यस्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता में श्रीबालाजी स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: राज्यस्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता में श्रीबालाजी स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक
Mon, 24 Feb 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कोच के साथ विजेता खिलाड़ी।
भिवानी। गांव कलिंगा स्थित श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 17वीं जूनियर हरियाणा राज्य चैंपियनशिप लड़के व लड़कियों की पहली मिक्स स्टेट चैंपियनशिप, तीसरी फास्ट फाइव स्टेट नेटबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें श्रीबालाजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की लड़कों व लड़कियों की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा लड़कों की फास्ट फाइव में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय संचालिका रेणुका शर्मा व प्राचार्य जेपी सिंह बताया कि इस चैंपियनशिप में श्रीबालाजी स्कूल के जूनियर वर्ग की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। जिससे गांव व विद्यालय में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय पहुंचने पर सभी बच्चों को फूल मालाएं पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी अध्यापकगण भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।