फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sports nurseries will be built in 29 villages of Bawanikheda area, emerging players of rural areas will benefit

Bhiwani News: बवानीखेड़ा हल्के 29 गांवों में बनेगी खेल नर्सरी, ग्रामीण क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों को होगा फायदा

Thu, 10 Apr 2025 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 10 Apr 2025 10:08 PM IST
विज्ञापन
Sports nurseries will be built in 29 villages of Bawanikheda area, emerging players of rural areas will benefit
बवानीखेड़ा। खेल विभाग की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते खिलाड़ियों को निखारने के लिए प्रति वर्ष खेल नर्सरी आवंटित की जाती हैं। वर्ष 2025 के लिए विभाग ने खेल नर्सरियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद विभाग ने खेल नर्सरियों की फाइनल सूची जारी की।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा हल्के को विभाग ने 29 गांवों में खेल नर्सरी आवंटित की है। विधायक कपूर वाल्मीकि ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ी सुविधाओं और योग्य प्रशिक्षकों के अभाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने खिलाड़ियों को निखारने के लिए खेल नर्सरी आवंटित की है। खेल नर्सरी निश्चित तौर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सुधारने का काम करेंगी।
विज्ञापन

हल्के के इन गांवों में खुलेगी खेल नर्सरी
अलखपुरा, प्रेम नगर, बड़सी जाटान व नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम बड़सी तथा मुंढाल कला में फुटबाल के खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। वहीं गांव कुंगड, मंडाणा, भैणी, पुर खेड़ी दौलतपुर व बलियाली में कबड्डी खेल नर्सरी बनेगी। वहीं हॉकी के खिलाड़ियों के लिए प्रेम नगर, तिगड़ाना व खरक कलां, खरक खुर्द में खेल नर्सरियां खुलेंगी। हैंडबाल के लिए धनाना, तालू , प्रेम नगर, खरक कला, धनाना फर्स्ट व धनाना पंचायत के खेल स्टेडियम में नर्सरियां स्थापित की जाएंगी। एथलेटिक्स के लिए लोहारी जाटू, खेड़ी दौलतपुर, मुंढाल खुर्द, सुई, प्रेम नगर व गुजरानी गांव में नर्सरी बनाई जाएगी। आर्चरी के के लिए प्रेम नगर स्थित चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में खेल नर्सरी स्थापित की जाएगी। सभी खेल नर्सरियों में सरकार की ओर से चुने गए योग्य व अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed