फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   sports, haryana team, overall champion

हरियाणा की टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

Sun, 21 Mar 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
sports, haryana team, overall champion
सब जूनियर,जूनियर, सीनियर महिला व पुरुष चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम ओवरऑल ट्राफी के साथ। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। 17 से 20 मार्च को वेस्ट बंगाल के कूच बिहार जिले में हुई नेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग व इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप सब जूनियर महिला व पुरुष में हरियाणा की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। संदीप कड़वासरा को 2021 के बेस्ट कोच अवार्ड से नवाजा गया। सब जूनियर में नवदीप सिंह सिरसा ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीता। सीनियर भार वर्ग में नवीन कुमार गांव देवास ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग व इंक्लाइन गोल्ड मेडल जीते। विजेताओं का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

सब जूनियर 60 किलो भार वर्ग में उदित सिरसा ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता। 60 किलो भार सीनियर वर्ग में विक्रम फरीदाबाद ने गोल्ड मेडल, 60 किलो भार वर्ग सब जूनियर में कपिल शर्मा ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल व 60 किलो भार वर्ग जूनियर इंक्लाइन बेंच परेश में कमल शर्मा ने सिल्वर मेडल जीता। 76 किलो सीनियर भार वर्ग में कारण सोनी ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल, 76 किलो जूनियर भार वर्ग में अभिषेक सिरसा ने सिल्वर मेडल, 85 किलो सीनियर भार वर्ग में राहुल गोल्ड मेडल जीता। 85 किलो सब जूनियर भार वर्ग स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में साहिल शोयरण ढाणी टोड ने गोल्ड, 85 किलो मास्टर वन में दिनेश कुमार गर्ग लोहारू ने सिल्वर, 85 किलो सीनियर भार वर्ग में परवीन कुमार कैथल ने गोल्ड, 105 किलो सीनियर भार वर्ग में विनय कुमार देसवाल ने स्ट्रेंथ लिफ्टिंग, इंक्लाइन बेंच प्रेस में दो गोल्ड मेडल जीते। इस मौके पर भारतीय स्टाइल लिफ्टिंग के जनरल सचिव बाबुल, विकास उपप्रधान, सतीश यादव, चंद्रेश सोनी, पूनम तिवारी, मनोज सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed