फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sports department released schedule of games, games will be held at district level

Bhiwani News: खेल विभाग ने जारी किया खेलों का शेड्यूल, जिलास्तर पर होंगे खेल

Mon, 27 May 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 May 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sports department released schedule of games, games will be held at district level
भिवानी। हाल ही में खेल विभाग की ओर से वर्ष 2024-25 का खेल कैलेंडर जारी किया गया है। चुनाव के बाद खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिताएं आयोजित करवाना शुरू कर दिया जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 7 जून से शुरू होगा। इनमें सीएम कप से लेकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं भी शामिल है। प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों ने पसीना बहाना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

खेल विभाग की ओर से जारी किए गए शेड्यूल में तारीख से लेकर स्थान तक सब निर्धारित किए गए हैं कि किस तारीख को कौन सी प्रतियोगिता का आयोजन किस जगह पर करवाया जाएगा। प्रतियोगिताएं 7 जून से शुरू होंगी। शेड्यूल में सीएम कप के तहत आयोजित होने वाली ब्लॉक, जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की भी तिथि निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विभाग द्वारा सीएम कप का शेड्यूल पहले मार्च में घोषित किया गया था। इसके लिए तिथि व स्थान भी निर्धारित कर दिए गए थे। लेकिन परीक्षाओं के चलते विभाग द्वारा सीएम कप रद्द कर दिया गया था। अब सीएम कप के तहत विभाग द्वारा 16 जुलाई से 27 जुलाई तक ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएंगी। इनमें फुटबाल, वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, खो-खो व हैंडबाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैलेंडर में शामिल हैं ये प्रतियोगिताएं
- जिला खेल महाकुंभ : 7 से 10 जून तक,भिवानी में होंगे, सभी खेल।

- सीनियर स्टेट खेल महाकुंभ : 15 से 18 जून तक।
- जिला अखाड़ा कंपीटिशन केसरी दंगल कुश्ती : 23 से 26 जून, भिवानी में।
- राज्य अखाड़ा कंपीटिशन केसरी दंगल कुश्ती : 28 से 30 जून, कैथल में।
- जिलास्तरीय इंटर नर्सरी कंपीटिशन : 3 से 6 जुलाई, सभी खेल, भिवानी में।
- राज्य स्तरीय इंटर नर्सरी कंपीटिशन : 9 से 12 जुलाई, सभी खेल पंचकूला करनाल, यमुनानगर में।
- सीएम कप : 16 से 27 जुलाई तक, छह खेल, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर।
- जिलास्तरीय एथलेटिक्स कंपीटिशन : 2 से 5 अगस्त, एथलेटिक्स के सभी इवेंट, भिवानी।
- स्टेट लेवल एथलेटिक्स कंपीटिशन : 16 से 19 अगस्त, एथलेटिक्स के सभी इवेंट, करनाल व पंचकूला में।
- जिलास्तरीय स्वीमिंग कंपीटिशन : 23 से 26 अगस्त, स्वीमिंग भिवानी।
- स्टेट लेवल स्वीमिंग कंपीटिशन : 30 अगस्त से 25 सितंबर, स्वीमिंग, अंबाला।
- जिलास्तरीय आर्चरी कंपीटिशन : 13 से 16 सितंबर आर्चरी, भिवानी।
- स्टेट लेवल आर्चरी कंपीटिशन : 27 से 30 सितंबर आर्चरी, फरीदाबाद।
- जिला स्तरीय जिम्नास्टिक कंपीटिशन : 4 से 7 अक्टूबर, भिवानी।
- राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक कंपीटिशन : 11 से 14 अक्टूबर, अंबाला।
- जिला स्तरीय हॉकी कंपीटिशन 25 से 28 अक्टूबर, पंचकूला।
- हरियाणा दिवस पर मेजर ध्यानचंद राज्य स्तरीय हॉकी कंपीटिशन : 1 से 2 नवंबर, पंचकूला।
- जिला स्तरीय शूटिंग कंपीटिशन : 8 से 11 नवंबर, भिवानी।
- राज्य स्तरीय शूटिंग कंपीटिशन : 22 से 25 नवंबर, फरीदाबाद।
- जिला स्तरीय जूडो व फेंसिंग कंपीटिशन : 29 नबंवर से 2 दिसंबर, भिवानी।
- राज्य स्तरीय जूडो व फेंसिंग कंपीटिशन : 13 से 16 दिसंबर, अंबाला, पंचकूला, रोहतक।
खेल विभाग की तरफ से वर्ष 2024-25 का खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी किया गया है। प्रतियोगिता 7 जून से आरंभ होगी। परीक्षाओं के चलते विभाग द्वारा रद्द किया गया सीएम का आयोजन 16 से 27 जुलाई तक ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर किया जाएगा।
- धुरेंद्र हुड्डा, जिला खेल अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article