फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sports department postponed state level sports Mahakumbh, now it will be held next month

Bhiwani News: खेल विभाग ने स्थगित किया राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ, अब होगा अगले माह

Wed, 12 Jun 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 12 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Sports department postponed state level sports Mahakumbh, now it will be held next month
भिवानी। खेल विभाग की ओर से 15 से 18 जून तक होने वाला राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ स्थगित कर दिया गया है। अब इसे अगले माह में आयोजित करवाया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग नई तिथि निर्धारित करेगा। हालांकि खेल विभाग ने खेल महाकुंभ के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके लिए जिले में दो दिन तक आयोजित करवाई गई जिला स्तरीय ट्रायल में अलग-अलग खेलों में 525 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। दरअसल, खेल विभाग ने राज्य स्तरीय खेलों के लिए खेल कैलेंडर जारी किया था।
विज्ञापन

इसके तहत खेल महाकुंभ का आयोजन 15 से 18 जून तक करवाया जाना प्रस्तावित था, लेकिन सरकार ने इसे स्थगित कर दिया। ट्रायल के दौरान आरचरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, बास्केटबाल, साइकिलिंग, कयाकिंग एवं कैनोइंग, फैन्सिंग, फुटबाल, जिम्नास्टिक, हॉकी, जूडो, कबड्डी, रोविंग, शूटिंग, स्वीमिंग, टेबल टेनिस, कुश्ती, भारत्तोलन, वॉलीबाल, हैंडबाल, ताइक्वांडो खेलों के लिए जिले से 525 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। अब खेल महाकुंभ स्थगित होने के कारण अगले माह में इन खेलों का आयोजन करवाया जाएगा।
विज्ञापन

15 से 18 जून तक आयोजित करवाया जाने वाला राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ स्थगित कर दिया गया है। अब इसे अगले माह में आयोजित करवाया जाएगा। इसके लिए खेल विभाग द्वारा नई तिथि निर्धारित की जाएगी। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए जिले से 525 खिलाड़ियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धुरेंद्र सिंह हुड्डा, जिला खेल अधिकारी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed