फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Sports department got five sports trainers, now the boxers of Mini Cuba Bhiwani will improve their boxing skills.

Bhiwani News: खेल विभाग को मिले पांच खेल प्रशिक्षक, अब मिनी क्यूबा भिवानी के मुक्केबाजों का निखरेगा मुक्के का दम

Tue, 13 Feb 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 13 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sports department got five sports trainers, now the boxers of Mini Cuba Bhiwani will improve their boxing skills.
 मुक्केबाजी के फाइनल मैंच में विजेता सचिन।
भिवानी। मिनी क्यूबा भिवानी के मुक्केबाजों के मुक्के का दम अब और अधिक निखरेगा। क्योंकि खेल विभाग को पांच खेल प्रशिक्षक मिले हैं, जिसमें तीन खेल प्रशिक्षक मुक्केबाजी और हैंडबाल व बास्केटबाल का एक-एक खेल प्रशिक्षक शामिल है। वहीं फेंसिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और लॉन टेनिस के खेल प्रशिक्षक का पद अभी भी खाली पड़ा है।
विज्ञापन

नए खेल प्रशिक्षक मिलने के बाद भिवानी में खिलाड़ियों का खेल अभ्यास अब पहले से अधिक निखरकर सामने आएगा। इससे की मिनी क्यूबा के खिलाड़ी पदकों को पक्का करने के लिए पुख्ता तैयारी कर सकेंगे। भिवानी के भीम खेल स्टेडियम सहित ग्रामीण क्षेत्र के खेल स्टेडियमों में 45 खेल प्रशिक्षक हैं। जिला मुख्यालय के भीम खेल परिसर में रोजाना ही करीब ढाई से तीन हजार खिलाड़ियों का खेल अभ्यास जुड़ा है। इसमें हैंडबाल के पहले दो खेल प्रशिक्षक लगे हैं जबकि बाक्सिंग के भी दो खेल प्रशिक्षक हैं।
विज्ञापन

बास्केटबाल का भिवानी में कोई खेल प्रशिक्षक नियुक्त नहीं था। अब पांच नए खेल प्रशिक्षक मिलने के बाद मुक्केबाजी में अब सात खेल प्रशिक्षक हो गए हैं। जबकि हैंडबाल में अब तीन खेल प्रशिक्षक खिलाड़ियों को खेल अभ्यास कराएंगे। वहीं बास्केटबाल के खिलाड़ियों को भी अब गुरु द्रोण का मार्गदर्शन मिलेगा और वे भविष्य के अर्जुन बन अपने लक्ष्य पर निशाना साध पाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



इन खेलों में अर्जुन को चाहिए गुरु द्रोण
खेलों में खिलाड़ियों ने भिवानी का नाम विश्व स्तर पर चमका है, लेकिन अभी भी भिवानी के अर्जुन तैयार करने के लिए फेंसिंग, टेबल टेनिस, बेडमिंटन व लॉन टेनिस में गुरु द्रोण का इंतजार है। इन खेलों में अच्छे खासे खिलाड़ी हैं, लेकिन कोई प्रशिक्षक नहीं हैं, इन खेलों के खिलाड़ी अपने सीनियर खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में ही अपना खेल अभ्यास कर पदक जीतने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।


सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर मिलेगी खिलाड़ियों को चेंजिंग रूम और स्टोर की सुविधा
भीम खेल स्टेडियम के सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक पर अब खिलाड़ियों को चेंजिंग रूम और स्टोर की सुविधा भी मिलेगी। इसके निर्माण का काम खेल विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसके अलावा बॉक्सिंग रिंग के समीप अब खिलाड़ियों को अलग से शौचालय की सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य खेल मैदानों में भी खेल की ढांचागत सुविधाओं के विस्तार पर काम चल रहा है। इसी तरह डीएसओ कार्यालय के दोनों गेटों पर अब केटल फ्री जाली लगाई जा रही हैं, जिससे खिलाड़ियों के खेल मैदानों में लावारिस पशु नहीं घुस पाएंगे।


खेल विभाग की ओर से भिवानी जिले में पांच नए खेल प्रशिक्षकों की नियुक्ति की है। इसमें मुक्केबाजी के तीन और बास्केटबाल व हैंडबाल का एक-एक खेल प्रशिक्षक शामिल हैं। पांचों नए खेल प्रशिक्षक अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर चुके हैं। उम्मीद है भिवानी में खिलाड़ियों के खेल कौशल को निखारने में अब काफी हद तक मदद मिलेगी। भीम खेल परिसर में खेल मैदानों में भी खिलाड़ियों को ढांचागत सुविधाएं मुहैया कराने का काम तेजी से चल रहा है।
- धुरेंद्र हुड्डा, जिला खेल अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed