{"_id":"6ad132c555d6388c62056499","slug":"sports-competitions-held-under-the-fit-india-campaign-a-message-to-the-youth-to-stay-away-from-drugs-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158754-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: फिट इंडिया अभियान के तहत हुईं खेल प्रतियोगिताएं, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: फिट इंडिया अभियान के तहत हुईं खेल प्रतियोगिताएं, युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश
विज्ञापन
भीम स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ अतिथि व कोच।
भिवानी। भीम स्टेडियम में फिट इंडिया अभियान के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें कुश्ती, कबड्डी, हैंडबाल, जूडो, एथलेटिक्स, बास्केटबाल और वॉलीबाल को शामिल किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत खेल विभाग विभिन्न प्रतियोगिताएं करवा रहा है। फिट इंडिया अभियान का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है। नियमित खेल गतिविधियों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखारने और युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक, कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी बिधानंद, कुश्ती प्रशिक्षक एवं नोडल अधिकारी सुरेश वर्मा, कबड्डी प्रशिक्षक संजय, हैंडबाल प्रशिक्षक हरिस्वरूप, जूडो प्रशिक्षक विक्रम सिंह, मुकेश, कुसुम, एथलेटिक्स प्रशिक्षक देवेंद्र सिंह और रविन जाखड़ मौजूद रहे।