फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Department takes strict stance following bus steering failure

Bhiwani News: बस का स्टीयरिंग फेल होने पर विभाग सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Department takes strict stance following bus steering failure
बहल। चैहड़ कलां के पास निजी स्कूल की बस का स्टीयरिंग फेल होने के मामले में खंड शिक्षा अधिकारी दर्शना श्योराण ने स्कूल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने स्कूल प्रशासन को बसों की नियमित तकनीकी जांच कराने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीईओ ने स्कूल प्रशासन से बस में आई खराबी और सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटना रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और बसों के रखरखाव में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

घटना के बाद संबंधित बस को मरम्मत के लिए भेज दिया गया था। इस कारण बीईओ उसकी भौतिक जांच नहीं कर सकीं। हालांकि उन्होंने स्कूल प्रशासन से घटना के कारणों और बस में आई खराबी का ब्योरा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को निजी स्कूल की बस के स्टीयरिंग को नियंत्रित करने वाली रॉड निकलकर नीचे गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed