{"_id":"6ad135a242b76a85e20e69cc","slug":"counseling-for-20-bpharmacy-seats-at-cblu-begins-today-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158745-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सीबीएलयू में बी फार्मेसी की 20 सीटों पर काउंसिलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सीबीएलयू में बी फार्मेसी की 20 सीटों पर काउंसिलिंग आज से
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (सीबीएलयू) के औषधीय विज्ञान विभाग में बीफार्मेसी की 20 रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए संस्थान स्तर की काउंसिलिंग 16 अक्तूबर से शुरू होगी। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर है और आवेदन दोपहर तीन बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।
विभागाध्यक्ष प्रो. नितिन बंसल के अनुसार रिक्त सीटों में एआईसी की तीन, एचओजीसी की सात, एससी की एक, एससी एफएफ की एक, बीसी की एक, पीएच की दो, टीएफडब्ल्यू की तीन और ईडब्ल्यूएस की दो सीटें शामिल हैं। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 800 रुपये और हरियाणा के आरक्षित वर्गों के लिए 200 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र विभागीय कार्यालय, कमरा नंबर 402, हरगोबिंद खुराना भवन, सीबीएलयू, प्रेम नगर में व्यक्तिगत रूप से जमा करवा सकते हैं।
काउंसिलिंग का कार्यक्रम और जरूरी दस्तावेज
मेरिट सूची 23 अक्तूबर को शाम पांच बजे तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी। सभी श्रेणियों की काउंसिलिंग 27 अक्तूबर, बिना आरक्षण की काउंसिलिंग 28 अक्तूबर और ओपन काउंसिलिंग 30 अक्तूबर को होगी। अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज, नवीनतम आय प्रमाण पत्र, अपडेटेड फैमिली आईडी, स्व-सत्यापित दस्तावेजों की दो प्रतियां और दो पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
प्रवेश ओसीईटी-2026 की रैंक और उसके बाद अर्हता परीक्षा की इंटर-से-मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। आवेदन केवल विश्वविद्यालय के निर्धारित कार्य दिवसों में स्वीकार किए जाएंगे। रिक्त सीटों की संख्या बढ़ने पर कुल सीटों में बदलाव संभव है। अभ्यर्थियों को विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी गई है।