फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Speeding car hits bike, elderly man dies during treatment

Bhiwani News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Speeding car hits bike, elderly man dies during treatment
भिवानी। तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक पर पीछे बैठे बुजुर्ग ने रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास रेलवे ओवरब्रिज के समीप हुआ। रोहतक पीजीआई में औद्योगिक थाना पुलिस की टीम ने पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं घायल बाइक चालक की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दिए बयान में समर गोपालपुर निवासी कुलदीप ने बताया कि गत 15 सितंबर कोे बाइक पर अपने ताऊ सुरत सिंह के साथ गांव दिनोद आए थे। दिनोद से बाइक पर अपने गांव समर गोपालपुर जा रहे थे तो भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर गांव कालुवास रेलवे ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसे गंभीर चोटें आई जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका ताऊ भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पहले जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहां उसके ताऊ सुरत सिंह ने दम तोड़ दिया जबकि उसका इलाज चल रहा है। औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी ने पीजीआई में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं घायल बाइक चालक कुलदीप की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed